फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Bhatt COVID-19: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट को हुआ कोरोना, मेकर्स ने रोकी शूटिंग

Thu, 11 Mar 2021 08:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 11 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
ghum hai kisike pyaar mein tv serial actor neil bhatt tested covid 19 positive
नील भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेता नील भट्ट को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, इस टीवी सीरियल ने टीआरपी टॉप पांच में भी जगह बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी 11 मार्च की दोपहर को उनके कोरोना टेस्ट के नतीजे पॉजिटिव आने के बाद प्रोडक्शन ने शूट रोक दिया है। वहीं, शो के निर्माता राजेश राम सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, ये बात सच है। 

ghum hai kisike pyaar mein tv serial actor neil bhatt tested covid 19 positive
नील भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि शो में होली के सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नील को कल कुछ लक्षण नजर आएं थे। जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को इस बारे में बताया. जिसके बाद तुरंत शूटिंग रोक दी गई।

ghum hai kisike pyaar mein tv serial actor neil bhatt tested covid 19 positive
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram

फिलहाल, प्रोडक्शन उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे ट्रैक पर काम कर रहा है। जबकि होली के सीक्वेंस को पोस्टपोन कर दिया है। प्रोडक्शन के पास बैंक एपिसोड न होने की वजह से वो उम्मीद कर रहे है कि नील जल्द ठीक हो जाए। इसके साथ ही सेट पर मौजूद सब कलाकार और स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghum hai kisike pyaar mein tv serial actor neil bhatt tested covid 19 positive
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram

बीते दिनों  ऐश्वर्या और नील ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'साथ में किए पागलपन से लेकर मस्ती और फिर हमारे बीच प्यार हो गया। अब हम जिंदगीभर के लिए एक हो गए।'

विज्ञापन
ghum hai kisike pyaar mein tv serial actor neil bhatt tested covid 19 positive
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नील भट्ट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा उर्फ पाखी के किरदार में नजर आ रही हैं। शुरुआत में इन दोनों की लव स्टोरी धारावाहिक में दिखाई गई थी लेकिन बाद में पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। हालांकि असल जिंदगी में विराट और पाखी अब एक हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed