फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस को राम कपूर की पत्नी मान बैठे थे फैंस, रियल लाइफ पार्टनर संग होता था ऐसा बर्ताव

Tue, 23 Jul 2019 01:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
gautami kapoor reveals fans thought sakshi tanwar was ram kapoor wife
ram kapoor, sakshi tanwar - फोटो : social media

एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राम कपूर ने पिछले कुछ महीनों में अपना वजन काफी कम कर लिया और अब वो पहले से काफी फिट दिखने लगे हैं। टीवी के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक राम कपूर की पत्नी ने उनकी निजी जिंदगी पर खुलासे किए हैं।

gautami kapoor reveals fans thought sakshi tanwar was ram kapoor wife
Ram Kapoor - फोटो : Social Media

राम कपूर ने एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी की है। दोनों की शादी को करीब 17 साल हो गए हैं। करियर के पीक पर रहते हुए गौतमी ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और शादी के बाद घर-परिवार में व्यस्त हो गईं। इस बीच राम कपूर कई सीरियल्स में नजर आए जिसमें कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं मुख्य रहीं। इन सीरियल्स ने राम की फीमेल फैंस की संख्या में भारी इजाफा किया।

gautami kapoor reveals fans thought sakshi tanwar was ram kapoor wife
Ram Kapoor - फोटो : social media

राम कपूर की फीमेल फैंस को देखकर गौतमी कैसा महसूस करती हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि 'मुझे ये देखकर काफी अच्छा लगता है कि राम की इतनी फीमेल फैन फॉलोइंग है और मैं इन सबको लेकर बहुत ही कूल हूं। मुझे उनकी पत्नी होने पर गर्व है। मैं अच्छे से जानती हूं यहां तक पहुंचने के लिए राम ने कितनी मेहनत की है। राम के फैंस उन्हें मैसेज करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं ये देखना अच्छा लगता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
gautami kapoor reveals fans thought sakshi tanwar was ram kapoor wife
sakshi tanwar - फोटो : social media

राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल के बाद भी दोनों की जोड़ी पर्दे पर कई बार एक साथ दिखी। साक्षी तंवर और राम कपूर की जोड़ी पर गौतमी कहती हैं कि 'सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के दौरान फैंस सोचते थे कि साक्षी तंवर ही उनकी असल पत्नी हैं। जब हम परिवार के साथ विदेश घूमने जाते थे लोग अजीब नजरों से मुझे घूरते थे और सोचते थे कि साक्षी की जगह ये औरत क्यों है? सोशल मीडिया का शुक्रिया कि अब लोगों को पता है कि मैं उनकी पत्नी हूं।'

विज्ञापन
gautami kapoor reveals fans thought sakshi tanwar was ram kapoor wife
ram kapoor - फोटो : social media

डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में खबर आई थी कि इस सीजन में राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी हिस्सा लेंगे। एक इंटरव्यू में गौतमी ने कहा, 'नच बलिए के कई सीजन के लिए मेकर्स हमारे पास आ चुके हैं। हमें 4 सीजन से ऑफर आ रहा है। मुझे लगता है कि एक-दो बार डांस करना ठीक है पर एक कॉम्प्टीशन में हिस्सा लेना, मुझे नहीं पता ये कितना सहज है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed