फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सारा ने जन्में जुड़वां बच्चे, योगा ट्रेनर ने शेयर की पोस्ट

Mon, 22 Jul 2019 06:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
jamai raja fame Sara Arfeen Khan give birth to twins with help of hypnobirthing
Sara Arfeen Khan - फोटो : social media
टीवी के 'जमाई राजा', 'कवच' और 'लव का है इंतजार' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सारा अरफीन खान ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने लंदन में बच्चों को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा सारा की योगा टीचर जेन फोनिक्स ने सोशल मीडिया पर उनके जुड़वां बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए किया। योगा टीजर ने सारा के लिए लंबी पोस्ट भी लिखी।
jamai raja fame Sara Arfeen Khan give birth to twins with help of hypnobirthing
Sara Arfeen Khan - फोटो : file photo
सारा की योगा टीचर के अनुसार उन्होंने बच्चों के जन्म से पहले प्रेग्नेंसी योगा और हिप्नोबर्थिंग की मदद ली थी। जेन फोनिक्स ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'मेरी प्यारी स्टूडेंट सारा को ढेर सारी बधाई जिसने हाल ही में सिजेरियन सर्जरी के जरिए दो बच्चों Aizah और Zidane को जन्म दिया।' इसके अलावा सारा की योगा टीचर जेन फोनिक्स ने सारा के उस अनुभव को भी अपनी पोस्ट में जगह दी जो उन्होंने बच्चों को जन्म देने के बाद बोली थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️❤️Congratulations to my lovely student Sara who recently gave birth to her gorgeous twins Aizah & Zidane by planned caesarean birth. Her experience shows just how helpful pregnancy yoga and hypnobirthing can be regardless of what type of birth you have. ❤️❤️ “I wanted to acknowledge and thank you for your brilliant techniques I learnt in your pregnancy yoga which kept me and my twins calm and stress free throughout my third trimester and although I knew I was going to have a C-section, your hypno-yoga birth preparation class kept me really calm before and throughout my operation considering I’m a nervous wreck when it comes to surgeries. I could hear your voice echoing telling me to breath and relax my jaws.... thank you so much for helping me bring my bundle of joy stress free in this world! I think staying calm and stress free myself was the best gift I had given my twins during pregnancy. I’m now looking forward to your mummy and baby yoga class. “ Looking forward to seeing Sara in mummy and baby yoga soon, and yes it can be possible with twins! 👶🏻👶🏻😘

A post shared by Jen Phenix Pregnancy Yoga (@jenphenixyoga) on

jamai raja fame Sara Arfeen Khan give birth to twins with help of hypnobirthing
Sara Arfeen Khan - फोटो : file photo
इससे पहले सारा अरफीन खान की बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त नजर आये थे। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'बेबी शावर सेलिब्रेट करना खुशियों को एंजॉय करना है जहां दोस्त और परिवार के सदस्य इकट्ठे होते हैं। होने वाली मां को सभी ढेर सारे शुभकामनाएं और गिफ्ट्स देते हैं। किसी भी औरत की जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत पड़ाव है। मैं आज के दिन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
jamai raja fame Sara Arfeen Khan give birth to twins with help of hypnobirthing
Sara Arfeen Khan - फोटो : file photo
सारा ने आगे लिखा- 'इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनने के लिए सभी दोस्तों का शुक्रिया। साथ ही मेरे परिवार के लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से सबकुछ अरेंज किया।' बता दें कि सारा जुलाई में बच्चे को जन्म देंगी। तस्वीरों में सारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान इन्होंने पर्पल कलर का गाउन पहना था। खुले बालों में उन्होंने टियारा पहना। साथ ही न्यूड मेकअप उनके लुक को परफेक्ट कर रहा था। 
विज्ञापन
jamai raja fame Sara Arfeen Khan give birth to twins with help of hypnobirthing
Sara Arfeen Khan - फोटो : file photo
सारा फरवरी से ही लंदन में हैं। शादी के 10 साल बाद वो मां बनने जा रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अरफीन खान के साथ शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को सीरियल जमाई राजा से खूब प्रसिद्धि मिली। सीरियल के साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया। सारा टोटल सियापा में दिख चुकी हैं। इसमें अली जफर और यामी गौतम की मुख्य भूमिका थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed