अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सीक्रेट मैरिज ने हर किसी को चौंका दिया था। अब एक टीवी स्टार ने भी चुपचाप शादी कर अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। इस एक्टर का नाम है गौरव चोपड़ा।
Exclusive Photos: विराट-अनुष्का के बाद अब इस एक्टर ने चुपचाप कर ली शादी, जयमाल के बाद किया भांगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, गौरव चोपड़ा ने हितिशा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी में गौरव चोपड़ा और हितिशा के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। गौरव चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं लेकिन उन्होंने अपनी शादी में किसी भी सेलेब्रिटी को इनवाइट नहीं किया।
#Exclusive Video from @gauravchopraa's Wedding. #Gaurav marries #Hitisha today in a close affair!
Video courtesy by @TellyTalkIndia pic.twitter.com/Rftcr7s8Vo
दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। हितिशा ने रेड कल कलर का लहंगा और गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं गौरव चोपड़ा व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ मरून रंग की शॉल लिए थे।

शादी में गौरव चोपड़ा के खास दोस्त टीवी एक्टर करन मेहरा अपनी पत्नी निशा वल के साथ पहुंचे थे। टीवी इंडस्ट्री के लिए गौरव चोपड़ा की शादी काफी शॉकिंग रही। इससे पहले गौरव चोपड़ा अपनी कोस्टार मौनी रॉय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे।
गौरव चोपड़ा ने 'नागिन' एक्ट्रेस को तब डेट करना शुरू किया था जब नारायणी शास्त्री के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था। गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय ने टीवी सीरियल 'पति-पत्नी और वो' में साथ काम किया था। कुछ सालों तक मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे।