{"_id":"5b17d7b84f1c1b644d8b50ea","slug":"ekta-kapoor-birthday-special-top-5-serials-who-made-her-television-queen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 सीरियल ने एकता को बना दिया था 'टेलीविजन क्वीन', एक लव स्टोरी तो 17 साल बाद दोबारा आने को तैयार ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इन 5 सीरियल ने एकता को बना दिया था 'टेलीविजन क्वीन', एक लव स्टोरी तो 17 साल बाद दोबारा आने को तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाल
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
EKTA KAPOOR
टेलीविजन की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर 7 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। एकता ने 23 साल पहले 'मानो या ना मानो' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हम पांच, कोशिश - एक आशा और कसम कई सीरियल आए। इन सीरियल ने एकता को टेलीविजन की दुनिया में पहचान दिला दी थी। हालांकि एकता को उस वक्त का इंतजार था जब वह सीरियल की दुनिया में क्रांति ला दें। वह वक्त आया भी जिसने एकता कपूर को सीरियल की दुनिया की क्वीन बना दिया। तो चलिए आज आपको एकता कपूर के जन्मदिन पर उनके ऐसे 5 सीरियल बताते हैं जिसने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया।
kyuki saas bhi kabhi bahu thi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल टेलीविजन की दुनिया में एकता कपूर की पहली क्रांति थी। इस सीरियल की शुरुआत साल 2000 में हुई थी जो कि लगातार 8 साल तक लोगों के दिलों में अपनी पकड़ बनाए रहा। इसमें तुलसी वीरानी का किरदार मानो लोगों के घर का हिस्सा ही बन गया था।

Kahaani Ghar Ghar Ki
कहानी घर घर की
साल 2000 में एकता कपूर एक साथ कई सीरियल लेकर आई थीं। इन सीरियल की कहानी एक दूसरे से भले ही अलग थी लेकिन उनके किरदार की छाप लोगों को दिलों में आज भी ताजा है। 'कहानी घर घर की' सीरियल साल 2000 में शुरू हुआ था। इसमें ओम और पार्वती का किरदार काफी फेमस हुआ था।

Kasauti Zindagi ki
कसौटी जिंदगी की
साल 2001 में एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल शुरू हुआ था। इस सीरियल में मिस्टर बजाज, अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आई थी। खबरों की मानें तो एकता 17 साल बाद फिर से इस लव स्टोरी को टेलीविजन पर लेकर आने वाली हैं।

Kahiin to Hoga
कहीं तो होगा
सूजल और कशिश की लव स्टोरी ने मानो धूम मचा दी थी। सूजल का सीरियल में बेइंतहा प्यार और कशिश की मासूमियत ने लोगों के दिल को कुछ ही समय में जीत लिया था। 'कहीं तो होगा' सीरियल साल 2003 में शुरू हुआ था।
सूजल और कशिश की लव स्टोरी ने मानो धूम मचा दी थी। सूजल का सीरियल में बेइंतहा प्यार और कशिश की मासूमियत ने लोगों के दिल को कुछ ही समय में जीत लिया था। 'कहीं तो होगा' सीरियल साल 2003 में शुरू हुआ था।