फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन पर आते थे ये डांस और म्यूजिकल शोज, 'चित्रहार' के लिए तो आज भी बेताब रहते हैं लोग

Fri, 19 Jun 2020 08:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 19 Jun 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Doordarshan dance and musical Show Which Are Popular That time
दूरदर्शन के डांस और म्यूजिकल शोज - फोटो : ट्विटर

दूरदर्शन पर यूं तो कई प्रोग्राम आए और गए। किसी ने रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की तो कोई दर्शकों के दिलों में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। शक्तिमान, रामायण, महाभारत जैसे कई धारावाहिकों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन आज हम 80 और 90 के दशक में प्रसारित होने वाले म्यूजिकल और डांस शो की बात करने जा रहे हैं। 

Doordarshan dance and musical Show Which Are Popular That time
रंगोली - फोटो : ट्विटर

रंगोली
रंगोली ऐसा शो रहा जो 31 सालों से चला आ रहा है। तीन दशकों बाद भी ये शो काफी पसंद किया जा रहा है। 80 और 90 के उस दौर में म्यूजिक चैनल नहीं थे, ना यूट्यूब था कि लोग गाने सुन सकें। ऐसे में सदाबहार गानों को सुनने के लिए लोग रंगोली का इंतजार करते थे। यह शो रविवार की सुबह प्रसारित होता था। रंगोली 1989 में लॉन्च हुआ था।

Doordarshan dance and musical Show Which Are Popular That time
चित्रहार - फोटो : Social Media

चित्रहार
साल 1982 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ चित्रहार पॉपुलर टीवी सीरीज में एक था। शो में तराना राजा ये बताती थीं कि कौन सा गाना इस हफ्ते टॉप पर रहा। चित्रहार शो के प्रति ये दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं थी, बल्कि ये कार्यक्रम विदेशों में भी काफी प्रचलित था। इसके अलावा तराना राजा की एकरिंग को भी खूब पसंद किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doordarshan dance and musical Show Which Are Popular That time
सुरभि - फोटो : ट्विटर

सुरभि
सुरभि का प्रसारण पहले दूरदर्शन और उसके बाद स्टार प्लस में होने लगा। यह 1993 से 2001 तक चला। इसके होस्ट रेणुका शहाने और सिद्धार्थ काक थे। लोगों को इस धारावाहिक की हर चीज काफी पसंद आई। शो का म्यूजिक बहुत खूबसूरत और मधुर था, जिसे शायद ही आज तक कोई भूल पाया हो। हमारी जानकारी बढ़ाने के लिए इस सीरियल को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Doordarshan dance and musical Show Which Are Popular That time
सुपरहिट मुकाबला - फोटो : ट्विटर

सुपरहिट मुकाबला
सुपरहिट मुकाबला डीडी मेट्रो पर प्रसारित होने वाले गानों का काउंटडाउन शो था। कृतिका देसाई ने बैंकॉक में माइकल जैक्सन के इतिहास के दौरे को कवर करने सहित अधिकांश शो किए। साथ ही कार्यक्रम को तमिल भाषा में भी शूट किया गया और उसी समय डीडी चेन्नई से प्रसारित किया गया। इसका पहला एपिसोड 1993 में प्रसारित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed