छोटे पर्दे का चर्चित चेहरा बन चुकीं राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली की पोल खुल गई है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें
डिंपी ने पिछले साल राहुल से तलाक लेने के बाद नवंबर में पने ब्वॉयफ्रेंड रोहित रॉय से गुपचुप शादी कर ली थी। तब तो डिंपी ने तस्वीरें छिपा कर रखनी चाही थीं लेकिन अब ये बाहर आ गई हैं।
सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें
डिंपी गांगुली ने 2010 में टीवी रियालिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा जीत कर राहुल महाजन से स्वयंवर रचाया था। राहुल की भी ये दूसरी शादी थी। शुरू-शुरू में तो ये दोनों बहुत खुश थे लेकिन फिर इनके बीच तकरार हो गई।
सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें
डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे। पिछले साल यानी 2015 में जा कर इनका तलाक हुआ और डिंपी ने बिना वक्त बर्बाद किए दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली।
सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें
डिंपी बिग बॉस सीजन 8 में भी दिखी थीं जिसमें राहुल भी प्रतिभागी थे। दुबई में उनका अफेयर होने के बावजूद बिग बॉस के घर में रहते हुए राहुल-डिंपी के बीच काफी प्रेम देखा गया था। इस कारण भी डिंपी खबरों में आई थीं। उन पर सवाल उठे थे कि जब उनका ब्वॉयफ्रेंड है, तो वे राहुल की हमदर्दी पाने की कोशिश क्यों कर रही हैं।