फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता के साथ गुड़ों ने की मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट, दर्ज करवाई FIR

Tue, 28 Jul 2020 08:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Dil Toh Happy Hai Ji actor Ansh Bagri Assaulted By 10 Men In Delhi Suffers Head Injuries
अंश बागरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल दिल तो हैप्पी है जी में नजर आ चुके अभिनेता अंश बागरी के साथ दिल्ली में एक हादसा हो गया है। हाल ही में उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। उनके साथ यह घटना दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हुई थी। अंश बागरी अपनी बहन और मां के साथ घर में मौजूद थे। इस घटना के बारे में उन्होंने पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की है। 

Dil Toh Happy Hai Ji actor Ansh Bagri Assaulted By 10 Men In Delhi Suffers Head Injuries
अंश बागरी - फोटो : सोशल मीडिया

अंश बागरी और एक कॉन्ट्रैक्टेर के साथ विवाद के बाद उनपर हमला किया गया था। मीडिया रिपोट्स की मानें तो अंश बागरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में अपनी बहन और मां के साथ रहते हैं। उन्होंने पिछले साल एक कॉन्ट्रैक्टेर को अपना घर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसके लिए अंश बागरी ने उसको 80 प्रतिशत रकम का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन कॉन्ट्रैक्टेर ने उनका घर समय से नहीं बनाया। 

Dil Toh Happy Hai Ji actor Ansh Bagri Assaulted By 10 Men In Delhi Suffers Head Injuries
अंश बागरी - फोटो : सोशल मीडिया

घर बनाने में देरी करने पर अंश बागरी ने उसको कई बार इसके लिए बोला और टांट भी लगाई, लेकिन कॉन्ट्रैक्टेर ने उनका घर अभी तक नहीं बनाया। जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई तो कॉन्ट्रैक्टेर ने करीब 10 लोगों को अंश बागरी के घर भेजा और उन्होंने अभिनेता के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्टेर ने उनपर प्लानिंग के साथ हमला करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dil Toh Happy Hai Ji actor Ansh Bagri Assaulted By 10 Men In Delhi Suffers Head Injuries
अंश बागरी - फोटो : सोशल मीडिया

अंश बागरी ने कहा, 'कॉन्ट्रैक्टेर ने प्लानिंग के तहत हमला करवाया था जिसको मैंने मकान बनाने की रकम का पहले से ही भुगतान कर दिया था, लेकिन इस साल मार्च में (लॉकडाउन से पहले) एक बहस के बाद उसने काम अधूरा छोड़ दिया।' इसके बाद अंश और उनकी मां ने तय किया कि वह दूसरे कॉन्ट्रैक्टेर से अपने घर का काम करवाएंगे। तभी लॉकडाउन हो गया अंश उस समय मुंबई में थे और कॉन्ट्रैक्टेर ने दिल्ली में उनकी मां को धमकी देना और परेशान करना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने घर बनाने का काम किसी और को दे दिया गया था।

विज्ञापन
Dil Toh Happy Hai Ji actor Ansh Bagri Assaulted By 10 Men In Delhi Suffers Head Injuries
अंश बागरी - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस में शिकायत करते हुए अंश बागरी ने बताया, 'शनिवार को मेरे घर का काम चल रहा था और तभी कुछ लोग मेरे घर आए और उन्होंने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहते थे। मैं बाहर गया और देखा कि एक आदमी वीडियो बना रहा था और धीरे-धीरे कुछ लोग मेरे आसपास आ रहे हैं। तभी मैं समझ गया कि कुछ गलत है।' अंश ने कहा, 'इसके बाद मैंने पुलिस को फोन किया, लेकिन वह अपने रास्ते में थे। फिर मैं जैसे ही पीछे मुड़ा तभी एक आदमी ने मुझे धक्का दिया और लगभग आठ-दस लोगों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया।' अंश बागरी को सिर में चोटें आई हैं।

पढ़ें: जानिए क्या है माही विज और बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल का कपड़ों वाला विवाद, ब्रांड का दावा अभी तक नहीं मिले वापस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed