फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है माही विज और बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल का कपड़ों वाला विवाद, ब्रांड का दावा अभी तक नहीं मिले वापस

Tue, 28 Jul 2020 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mahhi Vij has been accused of not returning outfits sourced from a clothing label as well as refusing to pay for them
माही विज, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री माही विज इन दिनों एक कपड़े के ब्रांड की ओर से आलोचना का सामना कर रही हैं। ब्रांड ने आरोप लगाया है माही ने बिग बॉस 13 के दौरान शो की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिए जो डिजाइनर कपड़े उधार लिए थे। उन कपड़ों को उन्होंने वापस नहीं किया। साथ ही ब्रांड ने यह भी कहा है कि वह बिना किसी को बताए उन कपड़ों का अब भी इस्तेमाल कर रही हैं। 

Mahhi Vij has been accused of not returning outfits sourced from a clothing label as well as refusing to pay for them
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रांड ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही विज से व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए दी है। स्क्रीनशॉट्स के साथ ब्रांड ने लंबा- चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। जिसमें माही विज पर कई आरोप लगाए हैं। पोस्ट में लिखा, 'यह एक विवाद है जिसे हमें बताने की जरूरत है। मशहूर चेहरे कितने अनैतिक और निम्न मानसिकता के होते है उनमें से एक माही विज हैं। माही ने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिए कुछ कपड़े हमसे मांगे। बिग बॉस खत्म होने के बाद हमने उनसे सभी ड्रेस वापस मांगे। उनमें से उन्होंने कुछ ड्रेस वापस कर दीं, लेकिन कुछ अपने पास रख लीं।' 

Mahhi Vij has been accused of not returning outfits sourced from a clothing label as well as refusing to pay for them
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में आगे लिखा है, 'जब हमने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सारी ड्रेस वापस कर देंगी, लेकिन हमने देखा कि वह हमें बिना बताए वहीं ड्रेस पहन रही हैं। यह कितना शर्मनाक है कि एक मशहूर चेहरा होने के बावजूद आप नई ड्रेस पहनना चाहती हो लेकिन उसके पैसे नहीं देना चाहती हो।' ब्रांड के अनुसार माही विज ने उनके 25000 हजार रुपये के बिल का भुगतान भी नहीं किया है। ब्रांड ने कहा, 'हम हैरान हैं, आप इंडस्ट्री में काम कैसे कर रही हैं। यह आपका असली चेहरा है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is an issue which we need to bring forward. How unethical and low mentality these famous faces are. mahhivij is one of them. At the time of Big Boss , she sourced outfits from us for @shehnaazgill and that was an outsourcing only. After big boss got over we asked her to send the outfits back , she sent few and kept rest of the outfits with her , when asked she said she will send them asap. We saw her wearing those outfits without even informing us. Isn"t this such a shame that being a famous face you want to wear new outfits but not willing to pay for them ? . You are asking outfits for someone else and keeping them and flaunting them shamelessly. Being asked again and again she ruthlessly made an excuse of being a mother. Like you weren't a mother when you were wearing our outfits and roaming in them. She only owe 25k to us which she isn"t able to pay and making excuses and blocked us. We wonder how you worked in the industry , is this your true face? Pretending to be the sweetest on social media and such an unethical person inside.! (Ps- Stop dragging shehnaaz . This has nothing to do with her. We only have an issue with maahi vij. )

A post shared by Made For Her Label® (@__madeforher__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahhi Vij has been accused of not returning outfits sourced from a clothing label as well as refusing to pay for them
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में माही विज के लिए आगे लिखा, 'आप सोशल मीडिया पर खुद को कैसे अच्छा बनने का दिखावा करती हैं और अंदर से आप कितनी अनैतिक हैं।' वहीं ब्रांड के इन आरोपों का माही विज ने इस पोस्ट के कमेंट पर जवाब दिया है उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, 'माफ करना, मैंने उन कपड़ों को नहीं पहना। मैं आप लोगों से काफी समय से कहती आ रही हूं कि बाकी ड्रेस मेरे पास हैं। मेरे पास पहनने के लिए और भी ड्रेस हैं। मुझे आपके ब्रांड की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
Mahhi Vij has been accused of not returning outfits sourced from a clothing label as well as refusing to pay for them
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज ने कमेंट में आगे लिखा, 'मैं इस विवाद को शुरू से ही खत्म करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन आप इसको खराब करते जा रहे हैं। मेरे पास कुछ भी नहीं यह बात मैं आपको बता चुकी हूं। बावजूद इसके जो आपको ड्रेस नहीं मिली मैं उसका भुगतान करने को तैयार हूं।' सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने जिन ड्रेस को पहना था वह सभी माही विज के द्वारा उन्हें दी गई थीं। 

पढ़ें: घर पर जुआ खेलते पकड़ा गया ये साउथ इंडियन स्टार, अभिनेता सहित 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed