फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 20 new promo Yung DSA Comment on Isha Rikhi Ex Husband Badshah then become sorry

बिग बॉस 20: क्यों मायूस हुईं बादशाद की पूर्व पत्नी ईशा रिखी? पहले छेड़ा फिर यंग डीएसए ने इसलिए मांगी माफी

Thu, 10 Sep 2026 08:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में ईशा रिखी मायूस नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं उनसे यंग डीएसए ने ऐसा क्या कहा कि वह हंसते-हंसते खामोश हो गईं।
 

विज्ञापन
bigg boss 20 new promo Yung DSA Comment on Isha Rikhi Ex Husband Badshah then become sorry
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। इसमें हर दिन नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। कोई किसी से नाराज हो जाता है, तो कोई कॉमेडी करता हुआ नजर आता है। हाल ही में सलमान के शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें यंग डीएसए ने ईशा रिखी के पूर्व पति को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वह मायूस हो गईं।
विज्ञापन

क्या बोलीं ईशा रिखी?
'बिग बॉस 20' का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें यंग डीएसए और ईशा रिखी के बीच बातचीत दिखाई गई है। प्रोमो में नजर आ रहा है कि ईशा रिखी खाना खा रही हैं। इस बीच उनके पास से यंग डीएसए गुजरते हैं। इतने में ईशा, यंग को रोक लेती हैं और उनके कान में कुछ फुसफुसाती हैं। इसके बाद कहती हैं वह जो तूने मुझे बोला था ना, वह मुझे समझ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 20 new promo Yung DSA Comment on Isha Rikhi Ex Husband Badshah then become sorry
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्या बोले यंग डीएसए?
इसके बाद यंग अपनी तारीफ करते हुए कहते हैं कि मैं बादशाह हूं। इस पर ईशा कहती हैं, ये मत बोला कर बस। इस पर यंग पूछते हैं कि क्या तुम्हारा भाई बादशाह नहीं है। इस पर ईशा कहती हैं कि बस यही बात मत बोला कर, बाकी सब बोला कर। यंग पूछते हैं कि क्या मैं बादशाह नहीं हूं? इस पर ईशा रिखी कहती हैं। नहीं। इतने में रिती तिवारी कहती हैं कि तू राजा है। ईशा भी कहती हैं कि तू राजा है। इसके बाद यंग पूछते हैं कि क्या तुमको बादशाह नहीं पसंद है? 
विज्ञापन

यंग ने ईशा से मांगी माफी
फिर यंग, ईशा के कान में कहते हैं कि बादशाह की पत्नी तुम ही हो क्या? इस पर ईशा कहती हैं पूर्व पत्नी। जब यंग को अपनी गलती का एहसास होता है तो वह ईशा से माफी मांगते हैं। सोशल मीडिया पर ये क्लिप वायरल है।

bigg boss 20 new promo Yung DSA Comment on Isha Rikhi Ex Husband Badshah then become sorry
बादशाह, ईशा रिखी - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा और बादशाह का रिश्ता
आपको बता दें कि बादशाह, ईशा रिखी के पूर्व पति का नाम है। ईशा और रैपर बादशाह की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। शादी के दो महीने के बाद ही दोनों के अनबन की खबरें आने लगीं थीं। शादी के पांच महीने बाद 31 अगस्त को दोनों का तलाक हो गया। बादशाह और ईशा ने सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

वेटिंग है: जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर, पुलिस वाले के किरदार में दिखे दिव्येंदु, रेलवे टिकट स्कैम की कर रहे जांच

bigg boss 20 new promo Yung DSA Comment on Isha Rikhi Ex Husband Badshah then become sorry
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
इन कंटेस्टेंट्स ने लिया शो में हिस्सा
  • इस बार सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर, माही विज, कनिका मान, आसिफ खान और मैरी कॉम जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
  • वहीं ईशा रिखी, लव गिल, रिति, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, रोहैद खान, यंग डीएसए, स्काउट उर्फ तनम्मय, उदिति सिंह, गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर और अरशिफा खान भी शो का हिस्सा हैं।
  • सलमान खान दोबारा इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
  • शो में सबसे ज्यादा ध्यान काजी तौकीर खींच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed