फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल मर्डर केस में आया इस बड़ी एक्ट्रेस का नाम, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Sat, 08 Dec 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
devoleena bhattacharjee name in mumbai diamond merchant murder case
devoleena bhattacharjee - फोटो : instagram

मुंबई में एक बड़े हीरा व्यापारी की मौत ने सनसनी फैला दी है। पनवेल इलाके में 57 वर्षीय हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरीलाल उडानी का शव उनकी कार से बरामद हुआ। पुलिस ने कपड़ों और जूतों से उनकी पहचान कर ली है। उनका शव बेहद खराब हालत में पाया गया। वहीं इस हाईप्रोफाइल केस में टीवी की एक बड़ी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। 

devoleena bhattacharjee name in mumbai diamond merchant murder case
झाड़ियों में मिली लाश - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को राजेश्वर घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वो कुछ ही घंटों में वापस आ जाएंगे लेकिन अगली सुबह तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें कई लड़कियों सहित टीवी एक्ट्रेसेस के नाम का भी खुलासा हुआ है।

devoleena bhattacharjee name in mumbai diamond merchant murder case
Devoleena Bhattacharjee

पुलिस ने कई ऐसे नंबर की पहचान की है जिन पर लगातार राजेश्वर की बात होती थी। इनमें मुंबई से लेकर नवी मुंबई की कई डांस बार गर्ल्स का नाम शामिल है। कहा जा रहा है राजेश्वर अक्सर बार में जाते रहते थे। टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का नाम भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
devoleena bhattacharjee name in mumbai diamond merchant murder case
Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना के अलावा पुलिस ने 20 और लोगों के बयान दर्ज किए हैं हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी से खुलासा हुआ है कि राजेश्वर किसी अन्य कार से मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन
devoleena bhattacharjee name in mumbai diamond merchant murder case
Devoleena Bhattacharjee

सीरियल के अलावा देवोलीना अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। देवोलीना अक्सर अपने फैंस के लिए बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टीवी पर संस्कारी बहू वाली छवि को वो बदलना चाहती हैं जिससे उनके लिए बॉलीवुड में एंट्री लेना आसान हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed