फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दयाबेन' के पति हैं चार्टेड अकाउंटेंट तो 'गोरी मेम' के बैंकर, जानिए क्या करते हैं इन सेलेब्स के पार्टनर

Fri, 02 Apr 2021 03:55 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 02 Apr 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
dayaben to anita bhabhi and vibhuti narayan mishra who are real life partners of tv celebs
टीवी सेलेब्स - फोटो : Social media

छोटे पर्दे पर बेहतरीन जोड़ियों के साथ नजर आने वाले सेलेब्स के रीयल लाइफ पार्टनर्स भी किसी से कम नहीं है। दर्शकों की हमेशा से ही रील लाइफ के अलावा अपने पसंदीदा कलाकारों की रीयल लाइफ में भी खासी दिलचस्पी रही है। इन कलाकरों के पार्टनर भी किसी से कम नहीं है। हालांकि, कई कलाकार को कार्यक्रमों में अपने पार्टनर के साथ देखा जाता है तो कई इन्हें चकाचौंध भरी की दुनिया से दूर रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के रीयल पार्टनर से मिलाने जा रहे हैं।

dayaben to anita bhabhi and vibhuti narayan mishra who are real life partners of tv celebs
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal

दिलीप जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को कौन नहीं जानता। इस शो में जेठालाल गड़ा का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है। उनके दो बच्चे रित्विक और नियति जोशी हैं। साल 2008 से ही दिलीप जोशी इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। दिलीप जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं।

dayaben to anita bhabhi and vibhuti narayan mishra who are real life partners of tv celebs
दिशा वकानी के पति - फोटो : Social media

दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को तो आप जरूर देखते होंगे। इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। दयाबेन का असली नाम दिशा वकानी है और इनके पति मयूर पंड्या चार्टेड अकाउंटेंट हैं। दिशा और मयूर ने नवंबर 2015 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dayaben to anita bhabhi and vibhuti narayan mishra who are real life partners of tv celebs
सौम्या टंडन के पति - फोटो : Social media

सौम्या टंडन
'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी यानी गोरी मैम का रोल प्ले करने वालीं सौम्या टंडन के पति एक बैंकर हैं। साल 2016 में सौम्या टंडन ने शादी की थी। उनके और पति सौरभ देवेंद्र ने पहले एक-दूसरे को 10 साल डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे।

विज्ञापन
dayaben to anita bhabhi and vibhuti narayan mishra who are real life partners of tv celebs
आसिफ शेख की पत्नी और बेटी - फोटो : Social media

आसिफ शेख
'भाबीजी घर पर हैं' आज के समय का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल है। इस शो में विभूति नारायण मिश्रा का रोल प्ले करने वाले आसिफ शेख की पत्नी का जेबा शेख हैं। विभूति की पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आसिफ की बेटी का नाम मरयम है और वह टैलंट कंपनी में काम करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed