फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa: राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने...

Tue, 01 Nov 2022 10:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 01 Nov 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Charu Asopa shocking revelation about Rajeev Sen, said- he cheated on me during pregnancy
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तलाक की खबरों पर विराम लगाते हुए, जहां कपल गणेश चतुर्थी पर बेटी के लिए फिर साथ आया था, तो अब दोनों का रिश्ता फिर टूटने के कगार पर है। आए दिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। एक तरफ चारू ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है, तो राजीव ने अपने ब्लॉग में उन्हें झूठा बताया है। वहीं, अब चारू असोपा ने एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Charu Asopa shocking revelation about Rajeev Sen, said- he cheated on me during pregnancy
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चारू असोपा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें धोखा मिला था। चारू ने कहा, 'बीकानेर में रहने के कुछ महीनों के बाद मैं मुंबई लौट आई और अपनी प्रेग्नेंसी का सबसे ज्यादा समय मुंबई में ही बिताया। उस दौरान राजीव बांद्रा में अपने जिम के लिए सुबह 11 बजे निकल जाते थे और रात के करीब 11 बजे घर लौटते थे। कभी-कभी वह 7, 8 या 9 बजे भी आते थे। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्हें इतने घंटे क्यों लगते हैं, तो वे अक्सर कहते थे कि मैं मैप पर ट्रैफिक देखता हूं और फिर बांद्रा के एक कैफे में कॉफी पीता हूं और ट्रैफिक कम होने का इंतजार करता हूं। फिर मैं घर के लिए निकल जाता हूं। मैंने राजीव की इस बात पर भरोसा किया था।'

Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा

Charu Asopa shocking revelation about Rajeev Sen, said- he cheated on me during pregnancy
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे चारू ने कहा, 'कई बार राजीव कहते थे कि वह कार में ही सो जाते हैं और कई अन्य बहाने उनके पास होते थे। एक बार वह बिना कहे दिल्ली चले गए और मैं सामान को इधर-उधर रख रही थी। इसी दौरान मुझे राजीव के बैग में कुछ ऐसा मिला, जिससे मुझे पता चला कि वह मुझे धोखा दे रहा है। मैंने पूरे परिवार को इस बात की जानाकरी दी। जब भी कुछ ऐसा होता था, तो मैं सोचती थी अब यहां से चली जाऊंगी। लेकिन मैंने राजीव से प्यार किया था, इसलिए मैं हर बार ये सब बातें भूलकर आगे बढ़ जाती थी। मेरी शादी के साढ़े तीन साल नई शुरुआत करने में ही निकल गए।'

Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa shocking revelation about Rajeev Sen, said- he cheated on me during pregnancy
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर राजीव सेन और चारू असोपा ने अपनी शादी को एक और मौका देनी की बात कही थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन अब राजीव चारू का लाई डिटेक्टर टेस्ट कर रहे हैं, तो चारू का कहना है कि वह कभी नहीं बदल सकते। चारू ने कहा कि जब हमारा पैचअप हुआ को राजीव ने कहा था कि वह गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे और हमने वकील को भी तलाक का फैसला वापस लेने की बात कही थी।

Padmini Kolhapuri: पद्मिनी कोल्हापुरे ने की थी भागकर शादी, मां-बाप ने किया किनारा तो इस एक्ट्रेस ने दिए गहने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed