फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: अर्चना ने प्रियंका को बताया गौतम की चमची, एक महीने में टूटी दोनों की सॉलिड दोस्ती

Tue, 01 Nov 2022 01:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 01 Nov 2022 01:11 AM IST
सार

 

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार काफी कुछ मनोरंजन देखने को मिल रहा है। नए एपिसोड के साथ ही दर्शक हर दिन नई हंगामे और बवाल का लुफ्त उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana gautam and Priyanka chaudhary gets into a bitter fight solid friendship broke in a month
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार काफी कुछ मनोरंजन देखने को मिल रहा है। नए एपिसोड के साथ ही दर्शक हर दिन नई हंगामे और बवाल का लुफ्त उठा रहे हैं। बिग बॉस के घर में रिश्तों के बनने और बिगड़ने का सिलसिला काफी पुराना है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब इस सीजन की पक्की सहेली कही जाने वाली प्रियंका और अर्चना के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली।

Bigg Boss 16: Archana gautam and Priyanka chaudhary gets into a bitter fight solid friendship broke in a month
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, घर के नए कप्तान गौतम अर्चना और प्रियंका को एक साथ किचन की ड्यूटी दी थी। लेकिन काम करने के तौर-तरीकों की वजह से दोनों अभिनेत्रियों के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शेखर सुमन बिग बॉस बुलेटिन लेकर हाजिर हुए। इस दौरान शेखर ने घर के सदस्य शिव को अपनी क्रिकेट टीम बनाने को कहा, जिस पर शिव ने प्रियंका को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक

Bigg Boss 16: Archana gautam and Priyanka chaudhary gets into a bitter fight solid friendship broke in a month
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, प्रियंका लगभग हर मुद्दे में अपनी राय रखने के लिए पूरे घर में मशहूर हैं। यही वजह है कि शिव ने उन्हें बेस्ट फील्डर करार दिया क्योंकि वह सभी के फटे में अपनी टांग अड़ाती हैं। इस पर अपनी सफाई देते हुए प्रियंका कहती हैं कि हर किसी का अपना एक नजरिया होता है। प्रियंका की इस बात पर बगल में बैठी अर्चना अचानक ही शेखर सुमन के सामने आटा गूंथने वाला किस्सा सुनाने लगती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हो जाती है।

Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana gautam and Priyanka chaudhary gets into a bitter fight solid friendship broke in a month
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस दौरान दोनों एक-दूसरे को काफी भला-बुरा कहते नजर आए। अंत में प्रियंका चिल्लाते हुए कहती है कि मैं तुमसे काम नहीं सीखूंगी। तुम खुद जाकर 50 रोटियां बना लो। इसके बाद प्रियंका गौतम से कहती हैं कि वह किचन में अर्चना के साथ काम नहीं करेंगी क्योंकि तमाशे कर रही हैं और अपनी हरकतें दिखा रही हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि झगड़ा करने के लिए उन्हें कोई नहीं मिल रहा तो वह मेरे पास आ रही हैं। दूसरी तरफ अर्चना लगातार प्रियंका को गौतम की चमची कहते हुए प्रवोक करते नजर आईं। इस पर प्रियंका और भड़क जाती हैं और कहती हैं कि ये मेरे साथ पहली बार भिड़ी है, अब मैं इसको बताती हूं।

Photos Of The Day: हैलोवीन लुक में हसीन लगीं कटरीना और हिना का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed