सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस शुरू से ही चर्चा में रहा है। साल 2006 में शुरू हुए इस शो का आज 12वां सीजन चल रहा है। ऐसे में पूरे हो चुके 11 सीजन्स में शो मेकर्स ने चुन-चुन के लोगों को इस खेल में डाला। यह शो विवादित हस्तियों का माना जाता है जिसमें कुछ बेदाग पर्सनैलिटी भी शामिल होती हैं और यहीं से शुरू होता है बिग बॉस के घर में बड़ा धूम-धड़ाका। लेकिन आपको बता दें कि इन 12 सालों में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी आए हैं जिन्होंने अपनी रही-सही इज्जत भी शो में आकर गवां डाली...आइए बात करते हैं इन 5 कंटेस्टेंट्स..
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे इंटरनेट सेंसेशन और यूट्यूबर ढिचैंक पूजा की। बता दें कि पूजा को सीजन 11 यानी पिछले सीजन में ही देखा गया था। पूजा ने शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री ली थी। उस दौरान पूजा इंटरनेट पर अपने रैप और गानों को लेकर दुनियाभर में छाई हुई थीं और इसी पॉपुलैरिटी के दम पर उन्हें बिग बॉस जैसे बड़े टीवी रियलिटी शो में आने का मौका मिला था। लेकिन पूजा के लिए सबसे हानिकारक बात यह रही थी कि जो इज्जत उन्होंने अपने रैप और गानों से कमाई थी वह बिग बॉस के घर में एक हफ्ते में ही उजड़ गई। शो में पूजा का बहुत ही मजाक बनाया गया यहां तक कि सलमान खान भी इस रैपर मजाक बनाए बिना नहीं रह पाए थे।
बिग बॉस सीजन 11 में ही बतौर कंटेस्टेंट आईं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला। वह सीजन 11 की फर्स्ट रनर अप भी रही थीं। हिना खान को दर्शक मशहूर टीवी सीरियल ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा एक संस्कारी बहू के तौर पर जाना जाता था। लेकिन शो में आने के बाद उन्होंने जब अपना असली रूप दिखाया तो उनके फैन्स का उनसे मोहभंग हो गया। वहीं, शो में भी हिना को झूठी, अहंकारी और ड्रामेबाज को तमगा मिला। इस तरह हिना खान ने भी अपनी इमेज पर बिग बॉस में जाकर बड़ा दांव खेल डाला।
इसके बाद बात करेंगे बिग बॉस सीजन 7 में आए बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की। इस सीजन में एक नहीं ब्लकि कई बखे़ड़े खड़े हुए और इन सब बखेड़ों में अगर किसी की इज्जत पर बात आई तो वह थे अरमान कोहली। शो में अरमान का पहले एक्टर एजाज खान से जबरदस्त झगड़ा हुआ जिसमें उनकी इमेज पर सबसे बड़ा बट्टा लगा। इसके बाद जब उन्हें एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा संग देखा गया था तो उनकी रही सही इज्जत भी दांव पर लग गई। बता दें कि इस सीजन की विनर एक्ट्रेस गौहर खान रही थीं।
5 of 6
deepika kakkar
- फोटो : screengrab
इसके बाद बात करते हैं चल रहे सीजन 12 की जिसमें हंगामा बराबर है। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से नई पहचान बनाई थीं। लेकिन ठीक हिना खान की तरह दीपिका भी अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज खोती जा रही है। शो में आए कॉमनर कंटेस्टेंट में से सुरभि राणा और दीपक ठाकुर उनको सबसे ज्यादा जलील करते हैं। ऐसे में दीपिका ने शो में आकर बहुत बड़ी गलती कर दी है।