फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, 'वुमनाइजर' कहे जाने पर अविनाश ने की तोड़फोड़

Tue, 24 Dec 2024 06:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Dec 2024 06:39 PM IST
सार

बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को जरूर मिलेगा। इस बार एपिसोड में अविनाश मिश्रा बाकी घरवालों पर अपना आपा खोते दिखाई दे रहे हैं। इन सब में अविनाश के साथ ईशा सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra will be seen losing his cool over housemates including his best friend Eisha Singh
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में चल रही कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों ने इसकी टीआरपी रेटिंग में काफी इजाफा किया है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हट रहा है। अब हाल ही में, बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें अविनाश मिश्रा ने कशिश कपूर द्वारा 'वुमनाइजर' कहे जाने पर अपना आपा खोया और घर में कुर्सियां भी फेंकी। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Trending Videos
Bigg Boss 18 Avinash Mishra will be seen losing his cool over housemates including his best friend Eisha Singh
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world

हाई वोल्टेज ड्रामा है प्रोमो
बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को जरूर मिलेगा। इस बार एपिसोड में अविनाश मिश्रा बाकी घरवालों पर अपना आपा खोते दिखाई दे रहे हैं। इन सब में अविनाश के साथ ईशा सिंह भी शामिल हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अविनाश मिश्रा का ईशा सिंह के साथ बहस होती है, जिसके बाद वह आग-बबूला हो जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Mohammed Rafi Family Tree: दो शादी और सात बच्चे..., भरा-पूरा है रफी साहब का कुनबा, देखिए गायक का पूरा वंशवृक्ष

Bigg Boss 18 Avinash Mishra will be seen losing his cool over housemates including his best friend Eisha Singh
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world

नॉमिनेशन टास्क में हुई थी बहस
बता दें कि यह सब तब शुरू हुआ, जब कशिश कपूर ने सबके सामने अविनाश मिश्रा पर अपमानजनक कमेंट करने का आरोप लगाया था। नॉमिनेशन टास्क में कशिश ने बताया कि अविनाश ने उन्हें एडवाइज दी थी कि उन्हें फ्लर्ट करने का सहारा लेना चाहिए और शो में अपना खुद का एक एंगल बनाना चाहिए। हालांकि, अविनाश ने इस बात से सीधे इनकार कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:Arbaaz-Sshura: अरबाज-शूरा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, तस्वीर साझा कर लिखा-ऐसा लगता है आपको हमेशा से जानता था

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra will be seen losing his cool over housemates including his best friend Eisha Singh
कशिश कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ kashishkapoor302

कशिश ने अविनाश को कहा वुमनाइजर
इसके बाद कशिश और अविनाश में तीखी बहस होती है। कशिश इस दौरान अविनाश को 'वुमनाइजर' कहती हैं। वही, ईशा ने अविनाश को सलाह दी कि उन्हें कशिश से अपनी बात के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra will be seen losing his cool over housemates including his best friend Eisha Singh
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @eishasingh

अविनाश ने खोया आपा
ईशा ने अविनाश ने यह भी कहा कि कशिश ने उन्हें वुमनाइजर कहकर उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अविनाश कुछ भी सुनने के मूड में नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद ईशा ने भी अविनाश को कोई सलाह देने से मना कर दिया, जिसके बाद अविनाश अपना आपा खो बैठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed