रियालिटी शो बिग बॉस 18 अब अपने मुकाम की तरफ बढ़ रहा है, कुछ ही हफ्तों बाद इस शो का विनर सामने आ जाएगा। शो में जो भी प्रतियोगी मौजूद है, सभी विनर बनने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से इनके बीच लड़ाई, झगड़ा और बहस भी हो रही है। कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है, जिसमें प्रतियोगी चूम दरांग और विवियन डिसेना आपस में बहस कर रहे हैं।
Bigg Boss 18: विवियन डिसेना-चूम दरांग के बीच हुई बहस, जानिए कौन बना इस गर्मा-गर्मी का कारण?
बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है, तब से ही प्रतियोगियों के बीच खूब लड़ाई, झगड़ा और बहस हो रही है। हाल ही में टीवी एक्टर विवियन डिसेना और चूम दरांग के बीच बहस होती हुई देखी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
नंबर वन बनने को लेकर शुरू हुई बहस
एपिसोड का जो वीडियो कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, उसमें विवियन और चूम दरांग के बीच करण वीर मेहरा को लेकर बहस हो रही है। चूम का कहना है कि करण शो में नंबर वन पर हैं तो वह नंबर 2 पर हैं। इस पर विवियन कहते हैं कि आप अपनी जर्नी को करण की जर्नी के साथ क्यों कंपेयर कर रही हैं।
विवियन ने पलटकर किया सवाल
जब चूम दरांग ने करण और खुद की जर्नी को लेकर जवाब दिया तो विवियन ने कहा कि शो में आपकी अपनी पर्सनालिटी होनी चाहिए, ना कि किसी दूसरे की पर्सनालिटी जर्नी से जोड़कर आपको अपनी जर्नी बतानी चाहिए।
Shalini Passi: डिस्को सॉन्ग पर थिरकती नजर आईं शालिनी पासी, इंफ्लुएंसर दर्शन संग गाना हो रहा है वायरल
करण-विवियन में है कॉम्पिटिशन
विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा के बीच ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत से ही कॉम्पिटिशन नजर आता है। इन दोनों को ही विनर बनने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। कुछ दिन पहले डायरेक्टर फराह खान ने भी करण वीर मेहरा की तारीफ की थी। सलमान खान भी करण को काफी एप्रीशिएट करते हैं।
Bigg Boss 18: ईशा सिंह, अविनाश और विवियन को किया घरवालों ने नॉमिनेट, दिए ऐसे कारण, आप भी होंगे हैरान
किसने-किसको किया नॉमिनेट
आने वाले हफ्ते के लिए चूम दरांग ने विवियन डिसेना को ही नॉमिनेट किया है। साथ ही शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट किया। वहीं करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह और अविनाश को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया है।