फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Jailer 3 come Rajinikanths Jailer 2 leaves door open for a next sequel

जेलर 3: क्या और आगे बढ़ेगी रजनीकांत की फिल्म की कहानी? दर्शक लगा रहे कयास; इस अभिनेता ने दी बड़ी हिंट

Thu, 15 Oct 2026 09:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Oct 2026 09:11 PM IST
सार

Jailer 3: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बन सकता है। आइए जानते हैं कि इस तरह के कयास क्यों लगाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Will Jailer 3 come Rajinikanths Jailer 2 leaves door open for a next sequel
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत की अदाकारी वाली फिल्म 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की है। इस बीच फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनेगा। ऐसा इसलिए कहा कहा जा रहा है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की कहानी को ऐसी जगह छोड़ा है। फिल्म के आखिर में  कल्पाक परिवार से जुड़ा एक आखिरी सीन इस फ्रेंचाइजी में एक और अध्याय जोड़ने की गुंजाइश छोड़ देता है।
विज्ञापन
Trending Videos

आखिरी सीन में क्या है?
क्लाइमैक्स में टाइगर का सामना कल्पाक परिवार से होता है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती (कल्पाक), विद्या बालन (कांथा) और एसजे सूर्या (बोधि) शामिल हैं। एक तनावपूर्ण टकराव के दौरान, टाइगर कल्पाक को धमकी देता है और उसकी व्हीलचेयर से जुड़े बम के ट्रिगर को एक्टिवेट कर देता है। इसके बाद हुए धमाके में कल्पाक मारा जाता है, जबकि टाइगर वहां से बच निकलने में कामयाब हो जाता है। इस धमाके में कांथा घायल हो जाती है, मगर बोधि बच जाता है, जिससे टाइगर और इस परिवार के बीच का टकराव अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Will Jailer 3 come Rajinikanths Jailer 2 leaves door open for a next sequel
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे बन रही अगली फिल्म की संभावना?
हालांकि, इसके बाद जो होता है, वह फिल्म के अंत को एक सीक्वल की संभावना से जोड़ देता है। जब दर्शकों को लगता है कि कहानी खत्म हो चुकी है, तभी कांथा व्हीलचेयर पर वापस आती है और सिगरेट पीती हुई दिखाई देती है। यह पल बताता है कि टकराव के दौरान घायल होने के बावजूद, उसका काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

इस बीच, अपने बेटे अर्जुन को मारने के जुर्म में टाइगर सरेंडर कर देता है। उसे हथकड़ी पहनाकर एक कार में बिठा दिया जाता है, जिससे ऐसा लगता है कि जेलर के रूप में उसका यह अध्याय यहीं खत्म हो गया है। लेकिन फिल्म में अभी एक और सरप्राइज बाकी है।
विज्ञापन

क्या हैं संभावनाएं?
विजय सेतुपति एक कैमियो में आते हैं, टाइगर को एक फोन देते हैं और उससे कांथा के 'गुड मॉर्निंग' मैसेज का जवाब देने के लिए कहते हैं। यह सामान्य सी लगने वाली बातचीत फिल्म के अंत में एक दिलचस्प मोड़ ला देती है। कांथा की वापसी, बोधि का जिंदा बचना और टाइगर का पुलिस की कस्टडी में होना, ये सब मिलकर फिल्म के तीसरे भाग (सीक्वल) के लिए कई संभावनाएं खोल देते हैं।

Will Jailer 3 come Rajinikanths Jailer 2 leaves door open for a next sequel
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' कलेक्शन
हालांकि, इस अंत से यह पक्का नहीं होता कि 'जेलर 3' बन ही रही है, लेकिन यह साफ है कि इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की गुंजाइश जरूर है। यह देखना बाकी है कि क्या फिल्ममेकर टाइगर मुथुवेल पांडियन की दुनिया में वापस लौटने का फैसला करते हैं या नहीं। फिलहाल 'जेलर 2' ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed