{"_id":"6acfb70a3e42ba577707030e","slug":"bigg-boss-20-rift-between-young-and-scout-nakul-evicted-why-did-asif-and-love-gill-clash-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार, नकुल हुए घर से बाहर; किस बात पर भिड़े आसिफ और लव गिल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार, नकुल हुए घर से बाहर; किस बात पर भिड़े आसिफ और लव गिल?
Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
सार
Bigg Boss 20: बीते एपिसोड में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई देखने को मिली थी। अब बिग बॉस ने इस मामले में बड़ी सजा सुनाई है। वहीं शो में लव गिल और आसिफ के बीच जमकर लड़ाई भी देखने को मिली। जानिए क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
शो 'बिग बॉस 20' में हाल के दिनों में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में वाइल्डकार्ड के जरिए आए नकुल ढुल ने बीते एपिसोड में गुल्लू से लड़ाई की थी, जिसके बाद अब उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। वहीं एपिसोड में आसिफ खान और लव गिल के बीच झगड़ा देखा गया है। जानिए क्या है नए एपिसोड के अपडेट्स।
नकुल ढुल हुए शो से बाहर
दरअसल बीते एपिसोड में गुल्लू और नकुल के बीच हाथापाई देखने को मिली थी। अब इस मामले पर बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए नकुल को घर से बेघर कर दिया।
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को साथ बुलाया और कहा, 'बीते दिनों इस घर का सबसे बड़ा नियम टूटा है। इसलिए नकुल आप घर से बाहर हो जाइए।' इसके बाद नकुल सीधे घर से बाहर निकल जाते हैं। ना तो वो किसी से मिलते हैं, ना कोई कंटेस्टेंट उनसे मिलने आता है।

Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
क्यों आसिफ और लव के बीच हुई लड़ाई?
नकुल धुल के हाथापाई मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था। इस बीच लव गिल नकुल के पास जाकर उनसे बात करने लगीं। यह देख बाकी घर वालों को अजीब लगा। इस बीच काजी ने आसिफ और गुल्लू के सामने कहा, 'लव ऐसा क्यों कर रही है। मेरी समझ के बाहर है'।
इसके बाद आसिफ खान ने लव को टोका। आसिफ के टोकने पर लव कहने लगीं कि आपको पता ही नहीं है कि मैं उनसे क्या बात कर रही थी, तो आप कैसे मुझे टोक सकते हैं। इस पर आसिफ कहते हैं, 'चिल्लाकर बात मत कर।
आसिफ और लव एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। इसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो गई। लड़ाई के दौरान आसिफ ने लव गिल को नकुल की 'चापलूस' और 'गंवार' तक कह दिया। लड़ाई के दौरान बाकी घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा।

यंग और स्काउट की दोस्ती में आई तकरार
इस लड़ाई के बाद स्काउट और यंग डीएसए की दोस्ती में भी तकरार देखने को मिली। जहां एक तरफ यंग ने आसिफ का समर्थन किया, तो वहीं दूसरी ओर स्काउट लव का साथ देते नजर आए। यंग ने स्काउट को बताया, 'आसिफ भाई ने इसको बोला कि लव ये गलत है'।
इस पर स्काउट अनजान बन गए और पूछा, 'कब बोला'? यंग ने कहा, 'तुझे सुनना नहीं आता है क्या स्काउट'। इस पूरे मामले पर दोनों के बीच हंगामा देखने को मिलता है।

- फोटो : यूट्यूब
अगले एपिसोड में क्या खास?
इस लड़ाई के बाद स्काउट और यंग डीएसए के बीच तकरार देखने को मिल रही है। जब बिग बॉस अगले कैप्टन के लिए टास्क करवाते हैं। इस दौरान यंग कहते हैं कि वो नहीं चाहते कि स्काउट कैप्टन बने, क्योंकि उन्हें स्काउट में लीडरशिप स्किल्स नहीं दिखती। अब देखना होगा कि शो में आगे क्या होता है।
ये भी पढे़ं- कॉफी विद करण 9: क्यों सलमान से डरते थे करण? भाईजान ने सुनाया भूतिया कमरे का किस्सा; निजी जीवन पर हुए कई खुलासे