फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohammed Rafi Family Tree: Know about famous Singer wife Married Life And Childrens on His Birth Anniversary

Mohammed Rafi Family Tree: दो शादी और सात बच्चे..., भरा-पूरा है रफी साहब का कुनबा, देखिए गायक का पूरा वंशवृक्ष

Tue, 24 Dec 2024 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

Mohammed Rafi Family Tree: लोकप्रिय गायक मोहम्मद रफी की आज मंगलवार को 100वीं जयंती है। इस मौके पर मिलवाते हैं उनके परिवार से

विज्ञापन
Mohammed Rafi Family Tree: Know about famous Singer wife Married Life And Childrens on His Birth Anniversary
मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर गायक मोहम्मद रफी की आज 100वीं जयंती है। उनका जन्म  24 दिसम्बर 1924 को ब्रिटिश पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह में हुआ। मोहम्मद रफी गायिकी की दुनिया में किसी प्लानिंग के तहत नहीं आए, बल्कि उन्हें ईश्वर ने सुरीले कंठ से नवाजा। उनके बड़े भाई ने इसे पहचाना और फिर उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। रफी साहब कम उम्र से ही अपने भाई के सैलून में काम करने लगे थे। यहां काम करते हुए वे गाने गुनगुनाते। उनके भाई ने रफी साहब के इस हुनर को पहचाना और फिर इसी दिशा में आगे बढ़ाया। अपने पीछे संगीत की समृद्ध विरासत छोड़कर गए रफी साहब के परिवार में कौन-कौन है? आइए जानें...

विज्ञापन

मोहम्मद रफी का निकनेम
मोहम्मद रफी का जन्म अल्ला राखी और हाजी अली मोहम्मद के घर हुए। उनके माता-पिता जट मुस्लिम परिवार से थे। आठ भाई-बहनों में मोहम्मद रफी सातवें नंबर की संतान थे। इनके भाई बहने थे- चिराग बीबी, रेशमा बीबी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद दीन, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद सिद्दीक। घर पर मोहम्मद रफी को फिक्को कहकर पुकारा जाता। कहा जाता है कि रफी साहब का परिवार रुढ़िवादी था, जहां नाच-गाने पर पाबंदी थी। मगर, रफी के हुनर के आगे परिवार की सोच भी बदल गई। 
Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammed Rafi Family Tree: Know about famous Singer wife Married Life And Childrens on His Birth Anniversary
पत्नी बिलकिस के साथ रफी साहब - फोटो : सोशल मीडिया

कजिन से की पहली शादी
मोहम्मद रफी की दो शादियां हुईं। उनकी पहली पत्नी बशीरा बीबी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बशीरा उनकी कजिन थीं। 1938 में दोनों का निकाह हुआ, लेकिन 1942 में शादी टूट गई। दरअसल, बशीरा बीवी लाहौर से दूर नहीं जाना चाहती थीं। पहली शादी से गायक का एक बेटा सईद हुआ। बशीरा के बाद मोहम्मद रफी ने 1945 में बिलकिस बानो से निकाह किया।
100 Years Of Rafi: किशोर कुमार पर फिल्माए गए कई गानों को दी रफी ने आवाज, तू मेरा कॉपीराइट, मैं तेरा कॉपीराइट

विज्ञापन

Mohammed Rafi Family Tree: Know about famous Singer wife Married Life And Childrens on His Birth Anniversary
मोहम्मद रफी की पत्नी बिलकिस और बहू यास्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम-@mohammed_rafi_sahab_

बच्चों को नहीं आने दिया संगीत की दुनिया में
बिलकिस बानो के साथ शादी के बाद मोहम्मद रफी छह बच्चों के माता-पिता बने-तीन बेटियां और तीन बेटे। बच्चों के नाम हैं-परवीन, खालिद, नसरीन, हामिद, यास्मीन और शाहिद। कुल मिलाकर दोनों शादी से मोहम्मद रफी के सात संतानें हुईं। लेकिन,  इनमें से किसी ने भी पिता की तरह संगीत में करियर नहीं बनाया। खुद मोहम्मद रफी के कारण ऐसा हुआ। रफी साहब पर लिखी अपनी किताब 'मोहम्मद रफी- माय अब्बा' में उनकी बहू और बहुत बड़ी फैन यास्मीन खालिद रफी ने इसका खुलासा किया है।

इस वजह से रफी साहब ने लिया यह फैसला
किताब के मुताबिक 'रफी साबह खुद कभी नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे भी उनकी तरह गायिकी करें। इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को शुरू से ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाया। वह बड़े आध्यात्मिक इंसान थे। वह कहते थे कि मुझ पर ऊपर वाले का करम है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरे बच्चे वो कर पाएंगे, जो मैंने किया है। वह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे समाज के उस दबाव को महसूस करें कि एक महान सिंगर के बच्चे भी उनकी तरह ही महान गायक बनें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed