फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 42: नहीं देखने मिला टीआरपी लिस्ट में कोई बदलाव, ‘अनुपमा’ की बादशाहत एक बार फिर कायम

Mon, 31 Oct 2022 02:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 42 top 5 shows anupamaa ghkkpm pandya store yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 42वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है, जिसमें स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। हमेशा की तरह इस हफ्ते भी लिस्ट में स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा कायम है, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।

barc trp week 42 top 5 shows anupamaa ghkkpm pandya store yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'अनुपमा' नंबर एक पर काबिज है। शो में अनुपमा की जिंदगी में पाखी और अधिक की शादी का नया तूफान आ गया है। जहां एक तरफ अनुपमा तोषू के ड्रामे को खत्म कर अपनी पढ़ाई ओर कदम बढ़ा रही है, वहीं उसके जीवन में उसकी लाडली बेटी पाखी ने नया मोड़ ला दिया है। इस बार अनुपमा के साथ-साथ वनराज को भी जोरों का झटका लगा है, जिसके बाद उसका अपने गुस्से पर काबू रख पाना बहुत मुश्किल हो रहा है।  बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस बार इसे 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली

barc trp week 42 top 5 shows anupamaa ghkkpm pandya store yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लिस्ट में एक बार फिर दूसरा स्थान मिला है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत यह शो बीते कई हफ्तों से लिस्ट में इसी जगह पर काबिज है। शो की कहानी रोज नई करवट ले रही है, जिसकी वजह से लोगों के दिलों दिमाग में इसके लिए काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 42 top 5 shows anupamaa ghkkpm pandya store yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein
ये है चाहतें - फोटो : Social Media

ये है चाहतें
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर शो 'ये है चाहतें' ने भी 'गुम है किसी के प्यार में' की तरह ही इस बार भी तीसरा स्थान हासिल किया है। शो में इन दिनों चल रहे ट्रैक में दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही  है। इस बार 'ये है चाहतें' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Priyanka Chopra: स्वदेश लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
barc trp week 42 top 5 shows anupamaa ghkkpm pandya store yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते इस शो की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले सप्ताह टीआरपी लिस्ट में भी यह चौथे स्थान पर था, वहीं अब भी इसके यही स्थान हालिस किया है। लेकिन शो की व्यूअरशिप इंप्रेशन में सुधार हुआ है।  प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed