टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो जब से शुरू हुआ है, तब से ही इसमें लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। घर में इस बार भी टीवी के कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं और सभी अपनी गेम को चमकाने के लिए घर में हंगामा कर रहे हैं जिस वजह से कई बार इन सेलेब्स को ट्रोल होना पड़ा है। इतना ही नहीं, सलमान खान ने भी सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई थी। लेकिन घर में लड़ाई-झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
19 अक्तूबर के एपिसोड में सुबह-सबह ही घर में जमकर बवाल देखने को मिला। घर में जंगलवासी के पास राशन खत्म हो गया था। इतना ही नहीं, घर के नए कैप्टन निशांन भट्ट ने जिन लोगों को किचन की ड्यूटी दी है, वो अपने ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से करण और निशांत के बीच बहस हुई। इस बहस में करण ने निशांत को नल्ला तक कह दिया था, जिस वजह से निशांत भड़क गए थे।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
आज के एपिसोड में सुबह सभी जंगलवासी चाय के लिए तरसते हुए नजर आए थे, क्योंकि जंगलवासियों के पास दूध खत्म हो गया था। इस दौरान विधि, करण और उमर चाय के लिए बातचीत भी कर रहे थे, जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य घर से दूध लाकर जंगलवासियों को दिया। इसके बाद विधि जब सभी के लिए चाय बनाती हैं तब वह ये भी बोलती हैं कि, सिंबा और डोनल की किचन ड्यूटी हैं, लेकिन चाय मैं बना रही हूं।
3 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : Instagram
विधि की ये बात सुनकर करण कुंद्रा किचन एरिया से ही निशांत का नाम चिल्लाते हैं और कहते हैं कि, नल्ले इधर आ। इसके बाद निशांत भी भड़क जाते हैं। करण कहते हैं कि, तूने जिन लोगों को किचन ड्यूटी दी है, उन लोगों को बुला। इसके बाद निशांत और करण के बीच किचन की ड्यूटी को लेकर काफी बहस होती है। इस दौरान निशांत कहते हैं कि, मैं लोगों को खींच-खींचकर तो नहीं लाऊंगा, ड्यूटी के लिए। इसके बाद निशांत सिंबा को अपनी ड्यूटी करने के लिए कहते हैं।
4 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे हंगामे के बीच निशांत करण को कहते हैं कि, तुमने मुझे नल्ला क्यों कहा। जैसे तेरा कोई ट्रिगर पॉइंट होता है, वैसे मेरा भी है। इसके बाद करण निशांत को सॉरी कहते हैं। इस पूरे हंगामे के बाद करण निशांत से हंसी मजाक करने की कोशिश भी करते हैं।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट की काफी ज्यादा जम रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, जब-जब घर में कोई टास्क होता है, तब दोनों साथ में बैठकर ही अपनी स्ट्रैटजी बनाते हैं।