बिग बॉस 15 में राजीव आदित्या बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर चुके हैं। राजीव के आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजीव घर में हर किसी के दोस्त हैं क्योंकि वह बाहर से ही कंटेस्टेंट्स को जानते हैं। राजीव और ईशान सहगल का बॉन्ड भी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। घर में जब राजीव आए थे, तब ईशान ने मायशा से कहा था कि, वह राजीव को लंदन से जानते हैं। लेकिन अब मायशा की वजह से ही राजीव और ईशान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।
राजीव आदित्या ने घर में आने के बाद ईशान को नसीहत दी थी कि वह मायशा से दूर रहे और अपना गेम खेलने पर ध्यान दे। इस दौरान दोनों के बीच हल्की सी नोक झोंक देखने को मिली थी। वहीं, अब एक फिर दोनों के बीच बहस देखने को मिली। हुआ यूं कि, राजीव, ईशान और मायशा हॉल में बैठे हुए होते हैं। इस दौरान राजीव कहते हैं कि, मुझे तुम दोनों का समझ नहीं आता है। कभी लड़ते रहते हो कभी साथ हो जाते हो।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव की इस बात पर ईशान कहते हैं कि, तुम पागल हो गए हो। तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। राजीव और ईशान की ये बहस पूरा घर का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। सब उनके आस-पास आ जाते हैं। इस दौरान राजीव सबको कहते हैं कि, ये इंसान मेरे साथ जैसे यहां बिहेव कर रहा है वैसा ये बाहर नहीं है। मैं इस ईशान को नहीं जानता हूं। इसके आगे राजीव ये भी कहते हैं कि, घर में बाहर से एक दोस्त आया है और ये पूछ भी नहीं रहा कि क्या हुआ भाई। इसे सिर्फ मायशा की परवाह है।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव की इस बात पर मायशा कहती हैं कि, ईशान मुझे बार-बार बोल रहे थे कि, आप उनसे ठीक से बात नहीं रहे हैं। हालांकि, राजीव मायशा की बात पर ध्यान नहीं देते हैं। राजीव ईशान से आगे कहते हैं कि, आज के बाद हम दोस्त नहीं है। भाई भी नहीं हैं। हम सिर्फ कंटेस्टेंट हैं। इसके साथ राजीव ये भी कहते हैं कि, मैं जो भी बोलता हूं वो सब मायशा को बता देता है। तू मायशा के साथ पूरे दिन बैठा रहता है।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव और ईशान के बीच बहस बेडरूम में भी देखने को मिली। इस दौरान ईशान राजीव को कहते हैं कि, दोनों को बीच के मनमुटाव को सुलझा लेना चाहिए। लेकिन जब राजीव उन्हे ठीक से जवाब नहीं देते। तो ईशान उन्हें कहते हैं, मैं बच्चा नहीं है दूध पीते हुआ। मुझे भी सब दिखाई देता है।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बाद में दोनों अपने बीच के विवाद को खत्म करने की कोशश करते हैं। इस दौरान राजीव ये भी कहते हैं कि, वह मजाक कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनकर ईशान काफी गुस्सा हो जाते हैं और ये कहते हैं कि, मेरी इमेज तो खराब हो रही है। खैर, ये तो सच है कि ईशान और राजीव के बीच का झगड़ा बढ़ता जा रहा है।