फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मायशा की वजह से ईशान और राजीव के बीच हुई लड़ाई, गुस्से में ईशान बोले- मैं बच्चा नहीं हूं...

Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 ishan sehgal and rajiv adatia fought because of miesha iyer and Ishaan said  I am not a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में राजीव आदित्या बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर चुके हैं। राजीव के आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजीव घर में हर किसी के दोस्त हैं क्योंकि वह बाहर से ही कंटेस्टेंट्स को जानते हैं। राजीव और ईशान सहगल का बॉन्ड भी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। घर में जब राजीव आए थे, तब ईशान ने मायशा से कहा था कि, वह राजीव को लंदन से जानते हैं। लेकिन अब मायशा की वजह से ही राजीव और ईशान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।


 
राजीव आदित्या ने घर में आने के बाद ईशान को नसीहत दी थी कि वह मायशा से दूर रहे और अपना गेम खेलने पर ध्यान दे। इस दौरान दोनों के बीच हल्की सी नोक झोंक देखने को मिली थी। वहीं, अब एक फिर दोनों के बीच बहस देखने को मिली। हुआ यूं कि, राजीव, ईशान और मायशा हॉल में बैठे हुए होते हैं। इस दौरान राजीव कहते हैं कि, मुझे तुम दोनों का समझ नहीं आता है। कभी लड़ते रहते हो कभी साथ हो जाते हो।

Bigg Boss 15 ishan sehgal and rajiv adatia fought because of miesha iyer and Ishaan said  I am not a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव की इस बात पर ईशान कहते हैं कि, तुम पागल हो गए हो। तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। राजीव और ईशान की ये बहस पूरा घर का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। सब उनके आस-पास आ जाते हैं। इस दौरान राजीव सबको कहते हैं कि, ये इंसान मेरे साथ जैसे यहां बिहेव कर रहा है वैसा ये बाहर नहीं है। मैं इस ईशान को नहीं जानता हूं। इसके आगे राजीव ये भी कहते हैं कि, घर में बाहर से एक दोस्त आया है और ये पूछ भी नहीं रहा कि क्या हुआ भाई। इसे सिर्फ मायशा की परवाह है।

Bigg Boss 15 ishan sehgal and rajiv adatia fought because of miesha iyer and Ishaan said  I am not a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव की इस बात पर मायशा कहती हैं कि, ईशान मुझे बार-बार बोल रहे थे कि, आप उनसे ठीक से बात नहीं रहे हैं। हालांकि, राजीव मायशा की बात पर ध्यान नहीं देते हैं। राजीव ईशान से आगे कहते हैं कि, आज के बाद हम दोस्त नहीं है। भाई भी नहीं हैं। हम सिर्फ कंटेस्टेंट हैं। इसके साथ राजीव ये भी कहते हैं कि, मैं जो भी बोलता हूं वो सब मायशा को बता देता है। तू मायशा के साथ पूरे दिन बैठा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 ishan sehgal and rajiv adatia fought because of miesha iyer and Ishaan said  I am not a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव और ईशान के बीच बहस बेडरूम में भी देखने को मिली। इस दौरान ईशान राजीव को कहते हैं कि, दोनों को बीच के मनमुटाव को सुलझा लेना चाहिए। लेकिन जब राजीव उन्हे ठीक से जवाब नहीं देते। तो ईशान उन्हें कहते हैं, मैं बच्चा नहीं है दूध पीते हुआ। मुझे भी सब दिखाई देता है।  

विज्ञापन
Bigg Boss 15 ishan sehgal and rajiv adatia fought because of miesha iyer and Ishaan said  I am not a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बाद में दोनों अपने बीच के विवाद को खत्म करने की कोशश करते हैं। इस दौरान राजीव ये भी कहते हैं कि, वह मजाक कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनकर ईशान काफी गुस्सा हो जाते हैं और ये कहते हैं कि, मेरी इमेज तो खराब हो रही है। खैर, ये तो सच है कि ईशान और राजीव के बीच का झगड़ा बढ़ता जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed