फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा, बताया सिद्धार्थ शुक्ला से क्या है 'दुश्मनी'?

Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girl friend Akanksha Puri revealed shocking thing on Siddharth Shukla
Paras, Akansha and Siddharth - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिसकी घर में आसिम के अलावा किसी और से नहीं बनती है। आए दिन घरवालों से उनका किसी ना किसी बात पर बहस देखने को मिलती है। रश्मि देसाई के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की नोकझोंक पारस छाबड़ा से कई बार देखने को मिली है। ऐसे में हमेशा कहीं ना कहीं आपके मन में सवाल आता होगा कि पारस और सिद्धार्थ का झगड़ा घर में इतना क्यों होता है? यहां तक कि कई बार पारस सिद्धार्थ से बिना किसी बात के भी उलझते हुए दिखाई दिए। पारस के सिद्धार्थ के प्रति बर्ताव को लेकर अब उनकी गर्लफ्रेंड ने बड़ा खुलासा किया है। 

Bigg Boss 13 Paras Chhabra girl friend Akanksha Puri revealed shocking thing on Siddharth Shukla
Bigg Boss Paras and Siddharth - फोटो : twitter

पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने हाल ही में स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट को लेकर बड़ा बयान दिया। आकांक्षा पुरी ने कहा- 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि पारस सिद्धार्थ से निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं। आप लोगों ने भी कई बार मेरे और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें सुनी हैं। यही खबरें पारस ने बी सुनी। इसी वजह से पारस सिद्धार्थ को पहले से ही पसंद नहीं करता है।'

Bigg Boss 13 Paras Chhabra girl friend Akanksha Puri revealed shocking thing on Siddharth Shukla
Paras and Siddharth - फोटो : twitter

आकांक्षा ने आगे कहा- 'जब पारस बिग बॉस के लिए जा रहा था तो मैंने उससे कहा था या तो तुम और सिद्धार्थ दोस्त बन जाओगे या फिर तुम दोनों के रिश्ते और भी खराब हो जाएंगे। एक वक्त ऐसा आया था कि मैं और पारस अलग हो गए थे। पारस पवित्रा पुनिया के पास चला गया था। उस वक्त भी मैं सिंगल थी। सिद्धार्थ शुक्ला से बातचीत करती थी। हालांकि हम दोनों ने कभी भी एक दूसरे को डेट नहीं किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girl friend Akanksha Puri revealed shocking thing on Siddharth Shukla
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'हो सकता है कि लोगों ने हमें पब्लिक प्लेस पर देखा गया हो। इस वजह से अफेयर की खबरें आने लगी हों। सिद्धार्थ से मैं अभी भी टच में हूं। अब मिलते नहीं हैं लेकिन हमेशा मेरे लिए वह खड़ा रहा। वह खास है और रहेंगे।' आपको बता दें, हाल ही में सिद्धार्थ और रश्मि के एक कॉमन दोस्त ने बड़ा खुलासा किया था। यह खुलासा रश्मि और सिद्धार्थ की 'दिल से दिल तक' की शूटिंग के दौरान हुए झगड़े से जुड़े हुआ है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girl friend Akanksha Puri revealed shocking thing on Siddharth Shukla
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमन दोस्त ने बताया- 'मेकर्स की मीटिंग के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने स्टैंड लिया और कहा अगर इस शो से कोई जाएगा तो वो है। रश्मि इस शो से आगे बढ़ सकती हैं। उसने शो छोड़ दिया क्योंकि रश्मि देसाई उस वक्त आर्थिक परेशानी से जूझ रही थीं।'

यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल 11: इस वजह से शो में रोने लगे अनु मलिक, फिर नेहा कक्कड़ ने यूं संभाला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed