फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 11: इस वजह से शो में रोने लगे अनु मलिक, फिर नेहा कक्कड़ ने यूं संभाला

Mon, 11 Nov 2019 01:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Nov 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
indian idol 11 anu malik crying after saw contestant performance
इंडियन आइडल 11 - फोटो : सोनी

'इंडियन आइडल 11' में कंटेस्टेंट की प्रतिभा के साथ जजों के रिएक्शन भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहते हैं। ऐसे ही एक एपिसोड में कंटेस्टेंट अदरिज घोष ने समां बांध दिया। स्टेज पर उनका साथ गौतम दास बाओल ने दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।

indian idol 11 anu malik crying after saw contestant performance
अनु मलिक - फोटो : सोनी

अदरिज और गौतम ने गाना 'मोंटा रे' और 'ये नयन डरे डरे' गाया। दोनों की आवाज ने स्टेज पर जादू सा कर दिया। इनकी परफॉर्मेंस देखकर अनु मलिक इमोशनल हो गए और वो रोने लगे। जिसके बाद शो की दूसरी जज नेहा कक्कड़ उन्हें सांत्वना देती नजर आईं।

indian idol 11 anu malik crying after saw contestant performance
इंडियन आइडल 11 - फोटो : सोनी

अनु मलिक कहते हैं कि 'आप दोनों ने मिलकर मुझे रुला दिया। ये जो आपने शुरू किया मुझे सचिन देव और पंचम दा याद आ गए।' तारीफ करने के बाद अनु मलिक स्टेज पर पहुंचे और दोनों कंटेस्टेंट को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol 11 anu malik crying after saw contestant performance
anu malik - फोटो : social media

'इंडियन आइडल 11' अपने कंटेस्टेंट से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। मीटू के आरोपों के बाद शो में अनु मलिक दोबारा जज बनकर लौटे हैं जिसके बाद से ही शो की आलोचना हो रही है। सिंगर सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर लगातार अनु मलिक की वापसी पर निशाना साध रही हैं। यही नहीं सोना ने 'इंडियन आइडल' की तारीफ करने पर सचिन तेंदुलकर को भी नहीं बख्शा था।

विज्ञापन
indian idol 11 anu malik crying after saw contestant performance
anu malik - फोटो : file photo

खबर है कि जल्द ही अनु मलिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'सूत्रों से जानकारी मिली कि अनु मलिक को अगले कुछ हफ्तों में बाहर किया जा सकता है। उन्होंने (चैनल) सोचा था कि मीटू का मामला खत्म हो गया है लेकिन जब अनु मलिक दोबारा शो में लौटे तो जमकर विरोध शुरू हो गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed