'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में विशाल आदित्य सिंह के बेघर होने के बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इस बार 'बिग बॉस' ने फिनाले से महज चंद दिन पहले घरवालों के सामने ही घर से बेघर होने की प्रक्रिया की। अभी घर में सात लोग बचे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। खास बात है कि एलीट क्लब के मेंबर भी खुद को बचा नहीं पाए।
Bigg Boss 13: इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, एक जाएगा देर रात बाहर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार घर से बेघर होने के लिए घर सभी लोग नॉमिनेटेड हैं। इन सातों सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह हैं। घरवालों को नॉमिनेट करते हुए 'बिग बॉस' ने कहा कि एलीट क्लब के मेंबर अपने सुरक्षा कवच का इस वक्त इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
एलीट क्लब के मेंबर सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और रश्मि देसाई हैं। 'बिग बॉस' ने इन तीनों से कहा कि आप नॉमिनेशन से बचने के लिए कैसे इसका इस्तेमाल कर पाएंगे ये आपको अगली प्रक्रिया में बताया जाएगा। 'बिग बॉस' के इस एलान के बाद शहनाज खुश हो गईं। उन्होंने घरवालों से कहा 'चलो बच गए किसी का नाम नहीं लेना पड़ेगा।' इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि माहिरा शर्मा देर रात घर से बाहर हो जाएंगी।
वैसे तो एलीट क्लब के मेंबर सिर्फ दो थे सिद्धार्थ और आसिम। हालांकि 'बिग बॉस' ने घर में आए पत्रकारों को एलीट क्लब के एक और सदस्य का चुनाव करने का जिम्मा दिया। उन्होंने सभी घरवालों में से रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा वोट दिए जिसके बाद रश्मि एलीट क्लब की मेंबर बन गईं। पांच फरवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो वीडियो दिखाया गया था।
इस वीडियो में दिखाया गया था घरवाले इम्यूनिटी पाने के लिए एक टास्क कर रहे हैं। इस टास्क में उन्हें एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहना होगा। रश्मि देसाई इस टास्क की संचालक हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज दांव अपनाकर पारस को टास्क से बाहर कर देती हैं। जिसके बाद पारस भड़क जाते हैं।
Bigg Boss 13: जॉन सीना ने शेयर की आसिम रियाज की फोटो, मच गया तहलका