{"_id":"5e3bdaf38ebc3ee5d8089f3d","slug":"neha-kakkar-and-aditya-narayan-recreated-sholay-scene-with-dharmendra-at-indian-idol-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ का दिल जीतने के लिए आदित्य नारायण बने 'वीरू', धर्मेंद्र ने भी ऐसे की मदद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
नेहा कक्कड़ का दिल जीतने के लिए आदित्य नारायण बने 'वीरू', धर्मेंद्र ने भी ऐसे की मदद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण और धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल का मौजूदा ग्यारहवां सीजन जैसे जैसे अपने फाइनल के करीब पहुंच रहा है, इसके नियमित दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार विजेता ट्रॉफी किसे मिलेगी। प्रतियोगिता में अब चोटी के छह गायक ही बचे हैं और इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले एपिसोड में ये प्रतियोगी इस बार ही मैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वागत की खास तैयारी कर रहे हैं।
2 of 4
आदित्य नारायण और धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन आइडल सीजन 11 के पहले एपिसोड से ही आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी कोई तरकीब नहीं है जो उन्होंने नेहा पर ना आजमाई हो। इस वीकेंड उन्होंने स्पेशल गेस्ट धर्मेंद्र से नेहा को रिझाने में मदद मांगी। धर्मेंद्र ने आदित्य से कहा कि वो फिल्म 'शोले' के उनके यादगार किरदार वीरू से प्रेरणा लें और वही तरकीब आज़माएं, जिसका इस्तेमाल उन्होंने बसंती को पाने के लिए किया था।
3 of 4
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण और धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक इसके बाद इंडियन आइडल के मंच पर धर्मेंद्र और आदित्य ने शोले का पानी की टंकी वाला सीन रीक्रिएट किया। धर्मेंद्र ने इस सीन को सही ढंग से करने में आदित्य की मदद की और आदित्य के साथ खुद यह सीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि पिछले लंबे वक्त से आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के शादी को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों कई दफा एक जैसे ही कपड़े पहने भी नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।