फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: इस टास्क को जीतने पर मिल जाएगा सीधे 'टिकट टू फिनाले', प्राइजमनी भी हो जाएगी पूरी

Mon, 03 Dec 2018 09:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 this task will take in top 5 list in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस को खत्म होने में अब बस एक महीना ही बचा है और इस बात का ऐलान सलमान खान ने बीते वीकेंड का वार में भी कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अब वीकेंड का वार शुक्रवार से शूरू होगा। ऐसे में घरवालों पर खुद को आगे करने के लिए बड़ा दबाव आ गया है। क्योंकि इस हफ्ते की कैप्टेंसी हथियाने के लिए होने वाले टास्क में जो जीतेगा उसे टिकट टू फिनाले मिलेगा...

bigg boss 12 this task will take in top 5 list in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स एक बार फिर दो धड़ों में बट गए। बता दें कि गार्डन एरिया मे एक बस के अंदर एक स्टोर रूम बना है जिसमें घर के हर सदस्य के नाम का बैग रखा है। ऐसे में घरवालें उस सदस्य का बैग बस से निकालने की मशक्कत में भिड़ते नजर आए। यानी जो जिसे कैप्टन बनने नहीं देखना चाहता है वह अपने नापसंद सदस्य का बैग बस से बाहर फेंक सकता है।  

bigg boss 12 this task will take in top 5 list in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि इस टास्क में अब उस कंटेस्टेंट को भी एक्टिव होना पड़ेगा जो पिछले कई टास्क में मुरझाया हुआ नजर आया था। क्योंकि हर कंटेस्टेंट को ये टास्क जीतना बहुत जरूरी है। माना जा रहा है कि जो इस टास्क में विजयी होकर कैप्टन बनेगा वो टिकट टू फिनाले पा लेगा। यानी वह कंटेस्टेंट सीधा टॉप 5 की रेस में शामिल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 this task will take in top 5 list in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं, इस टास्क को जीतने का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि पिछले टास्क के दौरान जो प्राइजमनी घटी थी वह इस टास्क को जीतते ही पूरी हो जाएगी। ऐसे में घरवालों को इस टास्क में पूरी जान लगाने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।

विज्ञापन
bigg boss 12 this task will take in top 5 list in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

लेकिन आपको बता दें कि घर के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी ने दीपक ठाकुर को इस टास्क में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन दीपक इस टास्क में श्रीसंथ को बाहर करने का बड़ा प्लान बनाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed