'बिग बॉस सीजन 12' में पहले दिन से ही हंगामा शुरू हो गया था। 'वीकेंड के वार' से पहले की घरवालों ने इस सीजन का पहला कैप्टन कृति और रोशमी की जोड़ी को चुन लिया है जिसके बाद से खान सिस्टर्स घर में तहलका मचा रही है। इस बीच घरवालों ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी वजह से घर के 3 कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस' ने सीधे अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
कैप्टनसी टास्क के बाद 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर 'काल कोठरी' के हकदार 3 लोगों का नाम लेने को कहा था। इन तीन में से एक सदस्य सिंगल में तो एक जोड़ीदार में होना चाहिए था। यह फैसला घर में बीते कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ उसके आधार पर लेना था।
3 of 5
karanvir bohra bigg boss season 12
घरवालों ने जोड़ीदार में निर्मल और रोमिल चौधरी को चुना तो वहीं सिंगल में लोगों ने करणवीर बोहरा का चुनाव किया। घरवालों के फैसले को स्वीकार करते हुए 'बिग बॉस' ने करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल की जोड़ी को अगले आदेश तक काल कोठरी में रहने का आदेश दिया। इसके साथ ही 'बिग बॉस' ने इन तीनों को अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सीधे नॉमिनेट भी कर दिया।
दरअसल, घरवालों ने करणवीर का चुनाव करते समय ज्यादा काम करने का तर्क दिया तो कभी झपकी लेने पर नियम के उल्लंघन करने का तर्क दिया तो वहीं रोमिल और निर्मल की जोड़ी के लिए घरवालों ने मूड के अनुसार काम करने का तर्क दिया। 'बिग बॉस' का यह फैसला सुनते ही घर में मौजूद सभी सदस्य हैरान रह गए। 'बिग बॉस' के इस फैसले के बाद रोमिल ने अपने नॉमिनेट होने पर घरवालों को जिम्मेदार ठहराया।
इसके बाद बतौर कैप्टन कृति वर्मा ने काल कोठरी का दरवाजा खोला और तीनों कंटेस्टेंट को 'काल कोठरी' में बंद कर दिया। 'काल कोठरी' में जाते ही रोमिल, निर्मल और करणवीर ने आपस में इस काल कोठरी की सजा के लिए कौन सा कंटेस्टेंट हकदार था उस पर बातचीत की। रोमिल और निर्मल ने कहा इस सजा के लिए खान सिस्टर्स हकदार थीं। आपको बता दें, 'वीकेंड के वार' में सलमान खान सभी घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आएंगे।