फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में दीपिका ने किया रो-रोकर बुरा हाल, अब शो में एंट्री लेंगे उनके पति शोएब

Wed, 05 Dec 2018 09:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 deepika kakkar is out of control show makers calls shoaib
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और इसी के चलते घर में अब किसी का कोई दोस्त नहीं रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि ट्रॉफी जीतने के लिए यारी-दोस्ती को दरकिनार कर सब अपने लिए खेल रहे हैं। यही वजह है कि श्रीसंथ से लेकर सुरभि राणा और दीपक ठाकुर समेत सभी सदस्य घर में आए दिन कोई ना कोई बखेड़ा खड़ा कर ही रहे है। बात की जाए दीपक की तो पिछले कई दिनों में उन्होंने काफी हंगामा भी किया है और साथ ही कई लोगों पर अपना गुस्सा भी निकाला है..लेकिन इस बीच आपको बता दें कि दीपिका घर में परेशान हो गई हैं और उनके पति शो में एंट्री करने वाले हैं...

 

bigg boss 12 deepika kakkar is out of control show makers calls shoaib
Deepika Kakkar - फोटो : Jansatta

स्कूल बस लक्जरी टास्क के दौरान दीपक ने दीपिका को हद से ज्यादा टॉर्चर किया। इसी कारण दीपिका ने घर में रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लिया। ऐसे में जब दीपिका शो में कमजोर पड़ने लगी तो उनके फैन्स बचाव में उतरे और सोशल मीडिया पर इतना सपोर्ट किया कि ट्विटर पर #StayStrongDipika ट्रेंड करने लगा। 


bigg boss 12 deepika kakkar is out of control show makers calls shoaib
deepika kakkar - फोटो : screengrab

फैन्स ने दीपिका को अभी भी सपोर्ट करना नहीं छोड़ा है। दीपिका के फैन्स उन्हें शेरनी बता उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। लेकिन ऐसे में घर से पत्नी का खेल देख रहे एक्टर शोएब ने भी मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्नी का हौंसला बढ़ाते हुए शोएब ने ट्विटर पर एक शेर भी लिखा और हिम्मत ना हारने की बड़ी सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 deepika kakkar is out of control show makers calls shoaib
deepika kakkar - फोटो : voot app

शोएब ने लिखा है कि, 'गुनहगारों की आँख में झूठ का गुरूर होता है, यहां शर्मिंदा तो केवल बेकसूर होता है'। शोएब का यह शेर साफ-साफ बता रहा है कि वह अपनी पत्नी को जीत के लिए पक्की कर रहे हैं और उन्हें संभलने की उम्मीद दे रहे हैं।Gunehgaaron ki aankhon me jhoothe guroor hote hain,

विज्ञापन
bigg boss 12 deepika kakkar is out of control show makers calls shoaib
bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि नए लग्जरी टास्क के तहत सभी घरवालों के परिवार के सदस्यों की एंट्री होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में शोएब को पत्नी दीपिका से मिलने का मौका मिल सकता है। वहीं श्रीसंथ की पत्नी भी शो में आ सकती हैं। फिलहाल घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है और कैप्टेंसी के लिए सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर चढ़ रहे हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed