फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 के घर में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, 37 साल छोटी इस लड़की को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा

Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen matharu reveal their love story
जसलीन और अनूप जलोटा

देश के सबसे चर्चित रिऐलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 12' का आज यानी 16 सितंबर को कलर्स चैनल पर धमाकेदार आगाज हुआ। इसके साथ ही उन सभी फैंस का भी इंतजार खत्म हो गया है जो लंबे वक्त से इस शो के प्रसारित होने का इंतजार कर रहे थे। इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट की एंट्री के साथ ही एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसके बारे में शायद अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में शायद कोई नहीं जानता होगा। 



 

bigg boss 12 anup jalota and jasleen matharu reveal their love story
anup jalota and jasleen
बिग बॉस 12 के घर में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री होती है। यहां वह एक लड़की के साथ आते हैं, जिसका नाम जसलीन मथारू है। जानकारी के मुताबिक वह अनूप से उम्र में 37 साल छोटी हैं और यह दोनों बीते साढ़े 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानकर वहां मौजूद सलमान खान भी हैरान रह गए। जबकि अनूप और जसलीन बिल्कुल नॉर्मल दिखाई दिए। 



 
bigg boss 12 anup jalota and jasleen matharu reveal their love story
anup jalota and jasleen
जसलीन ने यह भी बताया कि हम पहली बार अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक तौर बता रहे हैं यहां तक कि मेरे पैरेंट्स और दोस्तों तक के लिए चौंकाने वाला खुलासा है। हमें एक-दूसरे को डेट करते हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं। घर में एंट्री के वक्त जसलीन ने जबरदस्त डांस पेश किया, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen matharu reveal their love story
anup jalota and jasleen
इससे पहले अनूप जलोटा ने अपने प्रसिद्ध भजन 'ऐसी लागी लगन...' पर एंट्री की और अपनी इस गाने से उन्होंने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने जब सलमान के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में कहा तो सलमान ने अपना सिर पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद अनूप और जसलीन में घर में एंट्री की। 

 
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen matharu reveal their love story
anup jalota and jasleen
घर में अन्दर पहले से मौजूद कंटेस्टेंट्स ने अनूप और जसलीन का शानदार स्वागत किया। कुछ ने तो उनका शिष्य बनने की इच्छा जाहिर की। यहां तक कि सलमान खान ने भी अनूप जलोटा का शिष्य बनने की इच्छा जाहिर की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed