फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस शुरू होने से पहले सबसे महंगा कंटेस्टेंट आया सामने, बताई शो जीतने की रणनीति

Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
When people would fight in bigg boss 12 I will try to give a solution says anup jalota
अनूप जलोटा

'बिग बॉस सीजन 12' का आगाज होने में कुछ ही घंटे का समय बाकी है। इस बार का सीजन भी हर साल की तरह शुरू होने से पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। इस बार भी आम आदमी से लेकर सेलेब्स इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आयेंगे। शो शुरू होने से पहले शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। इन सब में से एक नाम ने सबको चौंका दिया है और यह नाम है भजन सम्राट अनूप जलोटा का। 


 

When people would fight in bigg boss 12 I will try to give a solution says anup jalota
anup jalota

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को एक हफ्ते का 45 लाख रुपए दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट होंगे। अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर को एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
 

When people would fight in bigg boss 12 I will try to give a solution says anup jalota
anup jalota
बिग बॉस में जाने से पहले अनूप जलोटा ने कहा कि मैं इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मेरे लिए इसमें जाने का फैसला लेना बहुत मुश्किल काम था, लेकिन मुझे मुश्किल काम करना पसंद है। इसलिए मैंने तय किया कि मैं यहां घर में जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बिग बॉस के घर में जाकर न सिर्फ लोगों से प्यार मोहब्बत से बातें कर हल निकालने का प्रयत्न करुंगा बल्कि भजन सुनाकर वहां लोगों का मन शांत करुंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
When people would fight in bigg boss 12 I will try to give a solution says anup jalota
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
अनूप जलोटा ने कहा कि भजन गाने के बाद अब मेरे अंदर गुस्सा नहीं रहा है। मेरे करियर पर ध्यान देंगे तो पाएंगी कि अगर मैं चाहता तो बॉलीवुड के गाने गाकर बहुत पैसा कमा सकता था लेकिन मैंने भजन को चुना और इसमें अपना करियर सेट करना कठिन काम है। उन्होंने कहा कि मैं रोज घर पर अपना रियाज करता हूं, योग करता हूं, ट्रेड मिल पर चलता हूं और बिग बॉस के प्रायोजकों से मेरी बात हुई है वो भी मुझे वहां पर यह सब मुहैया कराएंगे। 
 
 
विज्ञापन
When people would fight in bigg boss 12 I will try to give a solution says anup jalota
anup jalota
बिग बॉस के घर में 3 महीने गुजारने को लेकर अनूप जलोटा कहते हैं कि वह बहुत ही व्यस्त व्यक्ति हैं। उनके कई सारे शेडूल हैं लेकिन अब देखते हैं कि वहां उनका रहने का अनुभव कैसा होता है। उस पर वह आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं घर के सभी काम करूंगा और लोगों के साथ मिलकर रहने की कोशिश करुंगा। मेरे लिए यह एक रोमांचक अनुभव रहने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed