बिग बॉस सीजन 11 के खत्म होने के बाद भी शो की एक्स कंटेस्टेंट
हिना खान सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिनों शिल्पा के साथ काम करने का मन बनाने के बाद अब हिना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी से शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है।
गौरतलब है कि बिग बॉस 11 में रॉकी ने हिना को रिंग पहनाते हुए शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय हिना भी रॉकी के इस प्रपोजल से काफी सरप्राइज हो गई थीं। इसके बाद से दोनों इस रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान हिना ने रॉकी से शादी को लेकर कहा है कि वह शादी करेंगी लेकिन कुछ सालों बाद। हालांकि हिना ने इस बात को कहते हुए रॉकी का नाम नहीं लिया। हिना ने अपने करियर को लेकर भी कहा कि वह अब किसी फिक्शन शो या फिल्म में काम करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका काम उनकी पहली जिम्मेदारी है।
पता हो कि हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की सबसे पॉपुलर और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। हाल ही में हिना ने शिल्पा शिंदे के साथ काम करने की बात कही है। आपको बता दें कि हिना और शिल्पा के बीच शो के अंदर कभी अच्छी दोस्ती नहीं बन पाई थी।