फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के बाद एक बार फिर से हिना ने शिल्पा को लेकर कही बड़ी बात, बदल दिए अपने सुर

Tue, 27 Feb 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant hina khan wants work with shilpa shinde
बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच की लड़ाई का मजा सबने लिया था। बिग बॉस के घर में दोनों ने आपस में काफी लड़ाई की थी। वहीं शो खत्म होने के एक महीने बाद हिना ने एक बार फिर शिल्पा को लेकर बड़ी बात कह दी है। 

 
bigg boss 11 ex contestant hina khan wants work with shilpa shinde
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में रहते हुए हिना और शिल्पा की काफी लड़ाई हुई थी जिसके बाद शिल्पा ने हिना के साथ कभी काम न करने का फैसला किया था। वहीं उस समय हिना ने भी शिल्पा के साथ काम न करने की बात कही थी।
bigg boss 11 ex contestant hina khan wants work with shilpa shinde
मगर बिग बॉस सीजन 11 के खत्म होने के एक महीने बाद अब हिना ने शिल्पा के प्रति अपने सुर बदल लिए हैं। इतना ही नहीं हिना ने शिल्पा के साथ काम करने का भी मन बनाया है। उन्होंने कहा- 'मैं काफी प्रोफेशनल हूं और प्रोफेशन में होने के नाते मैं अपने दुश्मन के साथ भी काम करने को तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant hina khan wants work with shilpa shinde
इतना ही नहीं हिना ने शिल्पा को लेकर कहा है कि अगर वह कभी शिल्पा से मिलती हैं तो न केवल उनको वह हाय-हैलो करेंगी बल्कि गले लगाकर उनके हाल-चाल भी पूछेंगी। पता हो कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विनर रही हैं। शिल्पा ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी हिना के साथ काम न करने की बात कही थी। वहीं बिग बॉस खत्म होने के बाद हिना काफी समय से कैमरे से दूर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed