{"_id":"5a3df6ea4f1c1ba12d8ba490","slug":"bigg-boss-11-contestant-luv-tyagi-upset-with-hina-khan-behaviour-in-captaincy-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: हिना खान के दोगलेपन से लव हुए परेशान, अब इस कंटेस्टेंट के साथ मिलकर चलेंगे ये चाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: हिना खान के दोगलेपन से लव हुए परेशान, अब इस कंटेस्टेंट के साथ मिलकर चलेंगे ये चाल
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan
बिग बॉस में 13वें हफ्ते की कैप्टन हिना खान बन चुकी हैं। कैप्टेंसी टास्क में उनके साथ प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और शिल्पा शिंदे शामिल थे। लेकिन तीनों ने आपसी सहमति से हिना खान को घर का नया कैप्टन चुना। कैप्टेंसी टास्क के दौरान हिना खान ने कुछ ऐसी बात बोल दी कि अब उनके सबसे अजीज दोस्त भी उनका साथ छोड़ सकते हैं।
Hina Khan
दरअसल, टास्क के दौरान सभी दावेदारों को एक फोटोफ्रेम के अंदर खड़े होना था और दूसरे दावेदार को फ्रेम छोड़कर जाने के लिए मनाना था। वहीं बाकी बचे घरवाले अपने दावेदार को जिताने के लिए कुछ भी कर सकते थे।
पढे़ं- VIDEO: बिग बॉस से निकलते ही बदले सपना चौधरी के रंग-ढंग, बेनाफ्शा के साथ कर रहीं ये काम
पढे़ं- VIDEO: बिग बॉस से निकलते ही बदले सपना चौधरी के रंग-ढंग, बेनाफ्शा के साथ कर रहीं ये काम
hina khan
टास्क के दौरान आकाश और पुनीश ने शिल्पा का सपोर्ट करते हुए बाकी सभी दावेदारों के पैरों के नीचे तेल डाला तो वहीं अर्शी ने प्रियांक का सपोर्ट किया और गिरे हुए तेल को साफ किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई दावेदार फ्रेम से नीचे नहीं उतरा तो बिग बॉस ने घरवालों को चुनौती दी और कहा कि 2 घंटे में अगर को ये टास्क नहीं जीतता है तो टास्क रद्द हो जाएगा।
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिर होने वाला है बड़ा उलटफेर, एक और विनर का दावेदार होगा OUT
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिर होने वाला है बड़ा उलटफेर, एक और विनर का दावेदार होगा OUT
विज्ञापन
विज्ञापन
Luv Tyagi and Priyank
ऐसे में चारों दावेदार खुद को कैप्टन बनाने की बात करने लगे। सभी घरवालों का ये कहना था कि प्रियांक और शिल्पा कैप्टन नहीं बने हैं इसलिए उन्हें चांस मिलना चाहिए। वहीं हिना का ये कहना था कि ये क्राइटीरिया ठीक नहीं है मैंने दावेदारी जीती है और मैं पीछे नहीं हटूंगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास ने निभाई दोस्ती की सारी कसमें, इस कठिन दौर में किए अपने इस दोस्त के जूते साफ
पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास ने निभाई दोस्ती की सारी कसमें, इस कठिन दौर में किए अपने इस दोस्त के जूते साफ
विज्ञापन
Shilpa Shinde
शिल्पा के नाम पर प्रियांक, हिना ने सहमति जताई तो वहीं लव ने प्रियांक को वोट दिया। जिसके बाद हिना ने लव से कहा कि तुम अपना वोट शिल्पा को दो लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद लव ने हिना से कहा कि तुम प्रियांक को दो जिस पर हिना ने अपना जवाब सही से नहीं दिया और कहा कि प्रियांक को और भी मौके मिलेंगे।
पढे़ं- Bigg Boss 11: कैप्टन बनने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच रहा ये कंटेस्टेंट, दंग रह गए घरवाले
पढे़ं- Bigg Boss 11: कैप्टन बनने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच रहा ये कंटेस्टेंट, दंग रह गए घरवाले