फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: 'क्राइंग बेबी' के फेवर में उतरीं शो की ये एक्स कंटेस्टेंट, हिना के लिए बढ़ीं मुसीबतें

Sat, 23 Dec 2017 11:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Sat, 23 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
ex contestants gauhar khan backs vikas gupta over hina khan in bigg boss
vikas gupta
बिग बॉस 11 में मसाला बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नई कंट्रोवर्सी दर्शकों का मंनोरंजन कर रही है। ऐसे में हिना के विकास को टारगेट करने को चलते उनके पक्ष में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आईं हैं जो विकास गुप्ता को पूरी तरह से सपोर्ट कर रही हैं...

 
ex contestants gauhar khan backs vikas gupta over hina khan in bigg boss
Gauhar Khan

दरअसल, पोल्ट्री फार्म टास्क के दौरान विकास के कपड़ों को लेकर कमेंट्स कसने वाली हिना को गौहर खान ने विकास को सपोर्ट करके करारा जवाब दिया है। गौहर ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि आप स्‍ट्रॉन्‍ग रहे, झुंड में बुली करते हैं।' इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी विकास को बहुत सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले बिग बॉस की एक्‍स कंटेस्‍टेंट काम्‍या पंजाबी ने भी विकास को पूरा सपोर्ट किया था। 


ex contestants gauhar khan backs vikas gupta over hina khan in bigg boss
hina and vikas

घर में जरा सी बात पर रो देने वाले 'क्राइंग बेबी' विकास गुप्ता को हिना खान ज्यादा ही परेशान करने लगी हैं। हिना बिल्कुल भी नहीं चाहती कि विकास घर में दोबारा कैप्टन बने। इसलिए उन्होंने पोल्ट्री फार्म टास्क में उन्हें कैप्टेनसी की दावेदारी भी नहीं लेनी दी। बता दें कि हिना की इस जलन से उनकी पॉपुलैरिटी घट रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ex contestants gauhar khan backs vikas gupta over hina khan in bigg boss
vikas gupta, aakash dadlani

बता दें कि घर के ताजा माहौल के मुताबिक, पोल्ट्री फार्म टास्क में खराब परफोर्म करने और पूरे हफ्ते बैड बिहेव करने के चलते अर्शी, विकास और आकाश को कालकोठरी की सजा दी गई है। लेकिन, जेल में विकास को बार-बार परेशान करना आकाश को भारी पड़ गया और दोनों में जबरदस्त हाथापाई देखने को मिली।

विज्ञापन
ex contestants gauhar khan backs vikas gupta over hina khan in bigg boss
Bigg Boss 11

वहीं, अगर बात करें कैप्टेनसी की तो हिना खान घर की अगली कैप्टन चुन ली गई हैं। उन्होंने बिग बॉस द्वारा दिए गए फोटो फ्रेम टास्क में लव, प्रियांक और शिल्पा को मात दे दी है। इसी के साथ हिना एविक्शन के खतरे से बाहर हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस में लाइव वोटिंग हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो हिना इस रेस में भी सबको पीछे छोड़ सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed