फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tarak mehta ka oolta chasma fame actor kush cooking food on roads for vlogging

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो छोड़ने के दो साल बाद सड़कों पर नजर आया यह कलाकार, लोगों के घर बनाते हैं खाना

Tue, 08 Sep 2026 07:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

Tmkoc Actor Cooking Food On Roads: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली (कुश)  इन दिनों रोड़ पर लोगों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। एक्टर को शो छोड़े काफी वक्त हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
tarak mehta ka oolta chasma fame actor kush cooking food on roads for vlogging
कुश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी किरदार दर्शकों के दिलों के काफी करीब हैं। इसी में से एक किरदार था गोली जिसे कुश शाह ने निभाया था। मगर 2024 में कुश ने शो छोड़ दिया। जानें क्या कर रहे हैं अब गोली…

विज्ञापन

शो छोड़ने के बाद कहां हैं कुश? 
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को गोली ने 2 साल पहले अलविदा कर दिया। इसके बाद अब मुंबई में फूड व्लॉगिंग कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में वह रोड़ पर लोगों से उनके घर पर खाना बनाने की इजाजत मांगते दिखे। कुश का कहना है कि उन्हें खाना खाने का ही नहीं खिलाने का भी शौक है।

विज्ञापन

tarak mehta ka oolta chasma fame actor kush cooking food on roads for vlogging
कुश - फोटो : सोशल मीडिया

रोड़ पर लोगों से पूछा सवाल 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोली उर्फ कुश रोड पर जा रहे हैं। इसके साथ ही वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वह उन सब के लिए खाना बना सकते हैं। कुछ लोग इस बात से हिचकिचाते हुए नजर आते हैं।
मगर कुछ देर बाद एक परिवार उन्हें अपने किचन में खाना बनाने की इजाजत दे देता है। इस दौरान उनके फैंस पीछे से गोली-गोली चीयर करते नजर आते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर फैंस ने कमेंट सेक्सन में उन्हें अपने घर इनवाइट करना शुरू कर दिया।

tarak mehta ka oolta chasma fame actor kush cooking food on roads for vlogging
कुश - फोटो : सोशल मीडिया

कुश ने क्यों छोड़ा था शो? 
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से कुश काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए थे। उन्होंने लगभग 14 साल शो में काम किया। मगर इसके बाद वह अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते थे। इसके साथ ही अपने लिए अलग करियर चाहते थे। इन योजनाओं पर काम नहीं हो पाया और आज वह व्लॉगिंग कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kush Shah (@iamkushshah_)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed