रश्मिका मंदाना: अभिनेत्री ने दिखाया बेबी बंप! साझा कीं खूबसूरत झलकियां, बोलीं- 'ये तस्वीरें बेहद खास हैं'
Rashmika Mandanna Photos: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा है कि ये बेहद खास हैं। इसकी वजह भी बताई है।
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें वे बेबी बंप को टच करती दिख रही हैं। इससे पहले कि आप रश्मिका की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाएं तो स्पष्ट कर दें, ऐसा कुछ नहीं है। अभिनेत्री दरअसल, अपनी टीम की एक सदस्य का बेबी बंप दिखाते हुए उसे छू रही हैं। रश्मिका का कहना है कि ये तस्वीरें बेहद खास हैं, क्योंकि यह कैंडिट मूमेंट्स डिस्पोजेबल कैमरा से लिए गए हैं।
डिस्पोजेबल कैमरा के साथ रश्मिका का प्रयोग
रश्मिका मंदाना ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ तस्वीरों की एक पूरी सीरीज साझा की है। यह फोटो खास हैं, क्योंकि डिस्पोजेबल कैमरा से लिए गए हैं। रश्मिका मंदाना ने एक लंबा नोट साझा किया है।
रश्मिका के दिमाग में आया था आइडिया
रश्मिका मंदाना ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ महीने पहले हमें एक छोटा सा आइडिया आया था। मैंने टीम को एक डिस्पोजेबल कैमरा दिया और बस यही कहा कि... जो भी मन करे, उसकी फोटो खींच लो। और... अब आखिरकार हमें फोटोज मिल गई हैं। तस्वीरें खींचते ही उसे न देख पाने में एक अलग ही मजा है। आप बाल ठीक नहीं कर सकते, एंगल नहीं बदल सकते, 20 और फोटो नहीं खींच सकते या अपनी पसंद की चीजें एडिट नहीं कर सकते। आपको बस वही पल मिलता है जैसा वह असल में था'।
बोलीं- 'आगे भी ऐसा करेंगे'
रश्मिका ने आगे लिखा है, 'ऐसी दुनिया में जहां हम 'परफेक्ट' फोटो चुनने से पहले 1000 फोटो खींचने के आदी हो गए हैं। ये फोटोज कुछ ज्यादा ही खास लगती हैं।
पक्का, हम ऐसा आगे भी करेंगे'।
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्में 'रणबाली' और 'मैसा' हैं।