सीरियल की कहानी की हलचल का सबसे ज्यादा असर उसकी टीआरपी पर पड़ता है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें कई टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली एंट्री ली हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
इस बार की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री जी टीवी के नए सीरियल 'आपके आ जाने से' ने मारी है। यह सीरियल टॉप 10 लिस्ट में एंट्री लेने में सफल रहा। इस सीरियल को बार्क रिपोर्ट में 10वां स्थान मिला है।
बाकी सीरियल की बात करें तो 'कुंडली भाग्य' इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार हैं। वहीं नए ट्विस्ट की वजह से 'कुमकुम भाग्य' ने एक बार फिर से दूसरे स्थान पर टीआरपी के मामलेे में कब्जा जमा लिया है।
4 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
बीते काफी समय से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में ट्विस्ट का सिलसिला जारी है। इस सीरियल ने 2 साल का लीप ले लिया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे पायदान पर है।
बार्क रिपोर्ट के अनुसार चौथे नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह', पांचवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', छठे नंबर पर 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की कहानी' अपना कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल सातवें नंबर पर है।