सीरियल की दुनिया में फेरबदल चलता रहता है। कभी किसी सीरियल की कहानी जबरदस्त मोड़ लेती है कि वह नंबर एक पर पहुंच जाता है तो कभी कोई शो टीआरपी की रेस से बाहर हो जाता है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में ऐसा उतार-चढ़ाव आया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। हमेशा नंबर वन रहने वाले सीरियल 'कुंडली भाग्य' इस हफ्ते टीआरपी की रेस में पीछे रह गया है।
हमेशा पहले स्थान पर आने वाला सीरियल 'कुंडली भाग्य' इस बार दूसरे पायदान पर है जो अपने आप में इस सीरियल के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वहीं हाल ही में शुरू हुए सीरियल ने ऐसी छलांग मारी है जिसने कई फेमस सीरियल को भी पीछे छोड़ दिया है। बार्क रिपोर्ट की बात करें तो इस बार 'कुमकुम भाग्य' ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है।
3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
इस कड़ी में दूसरे पायदान पर 'कुंडली भाग्य' है। वैसे तो लगातार पहले स्थान पर रहता है लेकिन इस बार टीआरपी की रेस में यह थोड़ा पिछड़ गया है। तीसरे नंबर पर 9 साल से चला आ रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' इस सीरियल की टीआरपी देखकर ऐसा लगता है कि इसमें नायरा और कार्तिक की कम होती दूरियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
बार्क लिस्ट में चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की है। पिछले हफ्ते यह सीरियल सातवें स्थान पर था लेकिन इस बार यह सीरियल दो स्थान ऊपर आ गया है। पांचवे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', छठे नंबर पर 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास की' है।
सातवें नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह', आठवें नंबर पर 'इश्कबाज', नौवें नंबर पर 'बेपनाह' और दसवें नंबर पर 'उड़ान' सीरियल है। बीते हफ्ते की बार्क रिपोर्ट से तुलना करें तो इस बार नया सीरियल 'आप के आ जाने से' इस लिस्ट से बाहर हो गया हैं वहीं काफी ट्विस्ट के बाद भी एकता कपूर का सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' जगह बनाने में नाकामयाब रहा।