सलमान खान (Salman Khan) शादी कब करेंगे? इसके जवाब का कई साल से लोग इंतजार कर रहे हैं। सलमान अक्सर जब किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो उनसे शादी से जुड़ा यह सवाल बार-बार पूछा जाता है। इस पर सलमान ऐसा जवाब देते हैं जिससे सामने वाले के पास जवाब नहीं होता, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सलमान भी हैरान रह गए। सलमान कपिल शर्मा शो में अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान अर्चना ने शादी के सवाल पर ऐसी बात कह दी जिसे सनुकर सभी हंसने लगे।
कपिल के शो में अर्चना पूरन सिंह ने शादी के सवाल पर उड़ाया सलमान का मजाक, देखते रह गए सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के साथ 'दबंग 3' फिल्म का प्रमोशन करने पूरी स्टारकास्ट आई थी। कपिल सभी लोगों से मस्ती मजाक कर रहे थे। तभी अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले कलाकार सुदीप किच्चा से कहा कि 'आप में और सलमान में कुछ समानताएं हैं।' 'सुदीप आपने एक फिल्म की थी 'हुच्चा' सलमान ने उसी का हिंदी रीमेक किया था 'तेरे नाम'। पहलवानी पर आपने एक फिल्म की थी 'पहलवान', इन्होंने की 'सुल्तान'।'
इसके बाद अर्चना ने कहा- 'फिर सुदीप ने शादी की।' अर्चना के यह कहते ही सभी शांत हो जाते हैं उसके थोड़ी देर बात सब जोर से हंसने लगते हैं। इन सभी को देखकर सलमान चुप हो जाते हैं। इससे पहले हाल ही में अरबाज खान से भी 'दबंग 3' के प्रमोशन के दौरान सलमान की शादी को लेकर सवाल पूछा गया। अरबाज ने इस सवाल का जवाब बेबाकी से दिया और बताया कि दबंग खान शादी कब करेंगे।
Iss baar masti hogi lajawaab kyuki Bhai bhi hai bade haazirjawab! #Dabangg3 ke stars ko dekhiye #TheKapilSharmaShow mein, iss Sat-Sun raat 9:30 baje. pic.twitter.com/r5BPFkx29o
अरबाज ने कहा था- 'लोगों की पूरी जिंदगी गुजर गई ये सवाल करते-करते कि सलमान कब शादी करेंगे?लोग थकते नहीं हैं? वो जब शादी करेंगे तो खुद बता देंगे।' इसके बाद ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अरबाज से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। अरबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं और मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं।'
'मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं। जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।' आपको बता दें, अरबाज ने मलाइका को दो साल पहले तलाक दे दिया था। जिसके बाद से वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।
17 साल बाद अब ऐसी लगती हैं टीवी की 'कुमकुम', वजन बढ़ने से झेलनी पड़ी थी कई मुश्किलें, शादी भी टूटी