'बिग बॉस' में 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्री से रहता है। इस बार यह इंतजार और भी क्योंकि बीते हफ्ते सलमान ने अरहान खान की पोल खोली थी। वहीं इस बार भी शो के मेकर्स कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। इस बात का सबूत 'बिग बॉस' का प्रोमो वीडियो है। इस प्रोमो में घरवालों को सच का आइना दिखाने कुछ सितारे आएंगे। खास बात है कि इस बार रश्मि और अरहान का सामना रश्मि देसाई के भाई गौरव से होगा। जो घरवालों के सामने अरहान की पोल खोलेंगे।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में फिर लताड़े जाएंगे अरहान, इस बार रश्मि का भाई और काम्या लेंगे क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई के अलावा काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) , हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) भी बतौर मेहमान शो में आएंगे। यह सभी घर के अंदर जाएंगे और एक-एक करके सबसे बात करेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि काम्या घर में आते ही अरहान खान की क्लास लगाती हैं। काम्या अरहान से रही हैं-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है। भले ही तुम रश्मि को वहां से यहां लेकर आए हो, लेकिन प्यार ऐसे नहीं होता।'
इसके बाद वह रश्मि से कहती हैं-'गलती एक बार होती है दोबारा नहीं।' इसके बाद रश्मि देसाई के भाई रश्मि को सच बताते हैं। गौरव रश्मि से कहते हैं- 'अरहान ने तुम्हारे सड़क पर आने वाली बात नेशनल टेलीविजन पर कही है।' इसके बाद हितेन तेजवानी विशाल घर में आते हैं। हितेन सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह के पास जाते हैं। हितेन विशाल से कहते हैं- 'आपने कन्फूज होने का टैग आरती को दिया था। मैं अब ये टैग आपने देना चाहता हूं। मैं आपको आइना भी नहीं दिखाना चाहता क्योंकि आप धुंधले हो।'
Weekend ka vaar Preview pic.twitter.com/8l2JT1Ghic
इसके बाद सलमान खान अरहान की क्लास लगाते हैं। सलमान अरहान से कहते हैं- 'जब यह सब साफ हो गया था तो आपको ये सब कहने की क्या जरूरत थी?जब आप ये सब खुद कहते हो तो बेवकूफ लगते हो।' अरहान के बाद सलमान घरवालों को सोने पर डांटते हुए नजर आ रहे हैं।
इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि बीते 'वीकेंड का वार' की तरह इस बार भी धमाल होने वाला है। इस बीच ऐसी खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है, वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 'द खबरी' के मुताबिक सलमान सिद्धार्थ को वीडियो कॉल करेंगे और उन्हें सुरक्षित होने की जानकारी देंगे।
#WeekendKaVaar EXCLUSIVE#SidharthShukla is still in HOSPITAL#SalmanKhan made a video call to him & showed him his fans vdo from live audience cheering him & wishing him fast recovery
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में बेघर हुईं ये कंटेस्टेंट, चार लोग थे नॉमिनेटड
SK'd fun talk with @sidharth_shukla & told him he is SAFE this wk