Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Mother Gets Emotional After Watching Yeh Prem Mol Liya Gives It 100 Out Of 100

आयुष्मान खुराना: 'ये प्रेम मोल लिया' देखकर एक्टर की मां हुईं भावुक, फिल्म को दिए 100 में से 100; देखें वीडियो

Sat, 28 Nov 2026 03:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

  • Ayushmann Khurrana: अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। 
  • अब इस फिल्म को देखने के बाद अभिनेता की मां भी काफी भावुक हो गईं। 
  • आयुष्मान ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका खास रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Mother Gets Emotional After Watching Yeh Prem Mol Liya Gives It 100 Out Of 100
'ये प्रेम मोल लिया' देखकर भावुक हुईं आयुष्मान की मां - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इस फिल्म को देखने के बाद अभिनेता की मां भी काफी भावुक हो गईं। इसका वीडियो भी आयुष्मान ने फैंस के साथ शेयर किया है। 
विज्ञापन


फिल्म देखकर भावुक हुईं आयुष्मान की मां
आयुष्मान की फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म देखने के बाद उनकी मां ने बताया कि कई सीन और डायलॉग ने उन्हें भावुक कर दिया। खासतौर पर जब उनका बेटा पर्दे पर अपने डायलॉग बोल रहा था, तब उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'अमेजिंग' और 'मार्वलस' बताया। इसके बाद उन्होंने फिल्म को 100 में से 100 नंबर दिए। वीडियो में आयुष्मान की मां अपने बेटे की तारीफ करती भी नजर आईं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'मैं सोच रही थी कि मैंने इसे जन्म दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यह बात सुनकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपने बेटे पर कितना गर्व है। मां का यह प्यार भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Trending Videos

Ayushmann Khurrana Mother Gets Emotional After Watching Yeh Prem Mol Liya Gives It 100 Out Of 100
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में
'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक, सौम्या टंडन, सुरभि तिवारी, कृष राव, अशनूर कौर और श्रुति सेठ जैसे कई चर्चित सितारे भी हैं।  
 
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'ये प्रेम मोल लिया' ने 'गन मास्टर जी9' को छोड़ा पीछे, भारत में 'रामायण' ने कमाए 1000 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed