फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल बाद अब ऐसी लगती हैं टीवी की 'कुमकुम', वजन बढ़ने से झेलनी पड़ी थी कई मुश्किलें, शादी भी टूटी

Sat, 14 Dec 2019 01:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Juhi Parmar Kumkum Birthday: This Is What She Looks Like Now
Juhi Parmar - फोटो : instagram

17 साल पहले जूही परमार ने 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' (Kumkum – Ek Pyara Sa Bandhan) सीरियल से लोगों के घरों में दस्तक दी थी। इस सीरियल में जूही परमार ने अच्छी बेटी, बहू, पत्नी और मां बनकर एक मिसाल पेश की थी जिसके बाद लोग जूही को असल जिंदगी में भी 'कुमकुम' कहकर बुलाने लगे। इस सीरियल को ऑफ एयर हुए एक अरसा हो चुका है। जूही परमार ने जूही परमार ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के हॉरर शो 'वो' से की थी। आज उसी कुमकुम यानी की जूही परमार का जन्मदिन है।

Juhi Parmar Kumkum Birthday: This Is What She Looks Like Now
Juhi Parmar - फोटो : instagram

'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' सीरियल साल 2002 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में जूही परमार के अलावा हुसैन कुवाजर वाला, अरुण बाली और रीता भादुड़ी थीं। ये शो लगभग सात सालों तक चला था। शो को खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल के बाद जूही परमार कई सारे सीरियल्स में नजर आईं। इनमें 'विरासत', 'कुसुम', 'देवी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तेरे इश्क में' और 'संतोषी मां' शामिल है। 

Juhi Parmar Kumkum Birthday: This Is What She Looks Like Now
juhi parmar

इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आईं जिसमें 'पति पत्नी और वो' और 'किचन चैम्पियन 5' शामिल है। खास बात है कि जूही परमार ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' शो जीता था। 'कुमकुम' सीरियल से अब तक जूही परमार के लुक में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। बीच में उनका वजन काफी बढ़ गया था जिसका खुलासा उन्होंने खुद रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के दौरान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Parmar Kumkum Birthday: This Is What She Looks Like Now
Juhi Parmar - फोटो : instagram

कुछ साल पहले इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जूही परमार ने अपने बढ़े वजन का जिक्र किया था। जूही ने कहा था- 'मैं दोबारा काम शुरू करना चाहती हूं लेकिन मेरा वजन मेरे करियर के बीच की सबसे बड़ी मुश्किल है जो मेडिकल रीजन्स की वजह से बढ़ा। इंडस्ट्री में कोई भी तर्क नहीं चलता। मेरे लिए वजन कम करना ही मेरा पहला फोकस है। 'जूही परमार ने अपना वजन काफी कम लिया है और अब वह एकदम फिट हैं। जूही परमार ने 17 किलो वजन घटाकर 'करमफल दाता शनि' सीरियल किया था। यह सीरियल 2018 में ऑफ एयर हुआ। जूही आखिरी बार सीरियल 'तंत्र' में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Juhi Parmar Kumkum Birthday: This Is What She Looks Like Now
Juhi Parmar

जूही परमार ने एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। जूही इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed