Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   call me bae season 2 will release soon on ott featuring ananya panday again as bae

कॉल मी बे 2: रोमांस और रोमांच के बीच कैसे बढ़ेगी इस सीजन में बे की कहानी? जानें कब होगी रिलीज

Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

  • सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन की घोषणा मेकर्स ने कर दी है। 
  •  इस सीरीज में इस बार कहानी बे के दिल को चारों और घूम सकती है। 
  •  सीरीज के पहले सीजन में अनन्या पांडे के किरदार बे को दर्शकों ने खूब सराहा था। 

विज्ञापन
call me bae season 2 will release soon on ott featuring ananya panday again as bae
कॉल मी बे सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरीज ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। इस बार भी बे दिल और दिमाग के बीच जंग लड़ती नजर आएगी। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

क्या होगा ‘कॉल मी बे 2’ में खास?
पिछले सीजन में जहां बे जहां अकेले ही अपने जीवन में संघर्ष कर रही थी। वहीं अब दूसरे सीजन में लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। इसके वजह से सीरीज खुद में सीरियस केमिस्ट्री और उलझी हुई भावनाएं लिए हुए है। सीरीज में नील और अगस्त्य दोनों का अपना अलग अंदाज है। अब बे किसे देगी अपना दिल इस पर यह सीजन बेस्ड हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

call me bae season 2 will release soon on ott featuring ananya panday again as bae
कॉल मी बे 2 - फोटो : यूट्यूब

‘कॉल मी बे 2’ की कास्ट 
इस बार भी अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी पिछली बार की तरह अहम किरदारोंं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

call me bae season 2 will release soon on ott featuring ananya panday again as bae
कॉल मी बे 2 - फोटो : यूट्यूब

कौन हैं निर्माता- निर्देशक 
‘कॉल मी बे 2’ को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इ को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी' कुन्हा ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed