Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kevin Pietersen arrived panchayat 5 village phulera video gone viral on social media

फुलेरा पहुंचे केविन पीटरसन: 'पंचायत’ की गलियों को निहारते दिखे पूर्व क्रिकेटर, बोले- इसके जैसी कोई जगह नहीं

Sat, 28 Nov 2026 02:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

  • केविन पीटरसन हाल ही में ‘पंचायत’ फ्रेंजाइजी के फुलेरा गांव पहुंचे। 
  •  वहां वह पूरी तरह से गांव के परिधान में दिखाई दिये। 
  •  इतना ही नहीं उन्होंने सीरीज का मशहूर डायलॉग भी बोला।        

विज्ञापन
kevin Pietersen arrived panchayat 5 village phulera video gone viral on social media
फुलेरा पहुंचे केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इन दिनों भारत में हैं। इस देश को जानने और इस दौरान हुए मजाकिया अनुभव वह सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वह फुलेरा पहुंचे जहां उन्हें गांव के देसी आउटफिट में देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

क्या खास है वीडियो में? 
पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन पर भी सीरीज ‘पंचायत 5’ का रंग चढ़ चुका है। वह भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। हाल ही में प्रोडक्शन द्वारा जारी वीडियो में वह गांव फुलेरा में नजर आए। इतन ही नहीं वह कुर्ता-पायजामा पहने, सिर पर गमछा बांधे, दातून करते हुए दिखाई दिये। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की ली और चर्चित पानी की टंकी को भी देखा।

विज्ञापन
Trending Videos

kevin Pietersen arrived panchayat 5 village phulera video gone viral on social media
पंचायत 5 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले केविन पीटरसन? 
केविन पीटरसन ने इस वीडियो में अपना खास अंदाज दिखाया। उन्होंने कहा, ‘मैं केविन पीटरसन हूं। मैं इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर हूं। मैंने लंदन से लेकर सिडनी तक पूरी दुनिया घूमी है, लेकिन दुनिया में फुलेरा जैसी कोई जगह नहीं है!’ फुलेरा में कदम जमाने के साथ ही पीटरसन फुलेरा के कुछ सबसे चर्चित डायलॉग्स भी अपने खास अंदाज में बोलते नजर आते हैं। 

विज्ञापन

kevin Pietersen arrived panchayat 5 village phulera video gone viral on social media
पंचायच सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगा पांचवां सीजन?
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बना यह नया सीजन एक बार फिर शानदार कलाकारों की टोली के साथ लौट रहा है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे।पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 03 दिसंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed