फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाराजगी: मौनी रॉय की शक्ल भी नहीं देखना चाहते अमित टंडन, बोले- उस लड़की ने जो किया...

Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Amit tandon is angry with mouni roy says i do not want to see her face ever again
अमित टंडन, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया बड़ी निराली है। यहां कब किसकी दोस्ती हो जाए और किस पल कौन किसका दुश्मन बन जाए पता ही नहीं चलता।  हाल ही में टीवी अभिनेता अमित टंडन ने अभिनेत्री मौनी रॉय पर जमकर आरोप लगाए हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है। गौरतलब है कि एक वक्त ऐसा था जब अमित और उनकी रूबी की मौनी संग अच्छी दोस्ती हुआ करती थी लेकिन कुछ समय बाद ही इनके झगड़े की खबर सामने आने लगी।



मौनी रॉय पर भड़के अमित टंडन

अब हाल ही में अमित ने मौनी पर कई गंभीर आरोप लगाए। अमित ने कहा की मौनी ने उनकी पत्नी का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने रूबी को उस वक्त छोड़ दिया था जब वो मुश्किल में फंसी थी। अमित ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो कभी मौनी का चेहरा तक नहीं देखना चाहेंगे। अमित ने कहा कि, 'मैं मौनी की शक्ल कभी देखना पसंद नहीं करूंगा। हमें लगा था कि वो एक अच्छी इंसान है लेकिन जब मेरी पत्नी मुसीबत में थी तो उसने उसे छोड़ दिया। हमने उस मौनी को देखा जिसे हम जानते तक नहीं थे'।

Amit tandon is angry with mouni roy says i do not want to see her face ever again
अमित टंडन, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अमित ने कहा कि, 'हमने उसे सच समझा था। उसने मेरी पत्नी की आत्मा को तकलीफ पहुंचाई है। हम कभी मौनी को माफ नहीं कर सकते। मेरी पत्नी रूबी मौनी के लिए बहुत सी चीजें करती थी। उसने तो उसके लिए अपना खाना तक छोड़ दिया था लेकिन मौनी ने मेरी पत्नी का फायदा उठाया और दुख में उसका साथ नहीं दिया'।

Amit tandon is angry with mouni roy says i do not want to see her face ever again
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy

अमित की मौनी के प्रति नाराजगी इतनी ज्यादा है कि उन्होंने अपनी पत्नी को धमकी दी है कि अगर उन्होंने मौनी से दोबारा बात की तो उनसे ज्यादा कोई बुरा ना होगा। वो मौनी के आसपास भी नहीं जाएंगी। अमित ने कहा कि, 'हमें समझ आ गया है कि कोई भी अच्छा दोस्त नहीं हैं। जब किसी को पार्टी करनी होता है या ड्रिंक करना होता है तो ही लोग आपके पास आते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit tandon is angry with mouni roy says i do not want to see her face ever again
पत्नी रूबी के साथ अमित टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमित टंडन ने साल 2007 में त्वचा विशेषज्ञ रूब से शादी की थी। साल 2017 में दोनों अलग भी हो गए थे लेकिन साल 2019 में उनकी सुलह हो गई थी। गौरतलब है कि एक केस में रूबी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और दुबई में 10 महीने जेल में रही थीं।

विज्ञापन
Amit tandon is angry with mouni roy says i do not want to see her face ever again
अमित टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

अमित टंडन 'दिल मिल गए', 'कैसा ये प्यार है', 'कसम तेरे प्यार की ' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियन आइडल में भी हिस्सा लिया था। अमित 'जो जीता वही सुपरस्टार' और 'जरा नच के दिखा' में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल तो अमित ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है लेकिन इस मामले में अभी तक मौनी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed