फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: खूबसूरत हसीना संग पोज देते नजर आए आसिम रियाज, यूजर्स बोले- हिमांशी ही है या फिर कोई और ?

Sat, 18 Sep 2021 04:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Sep 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
asim riaz pose with mystery woman fans are wondering if she is Himanshi khurrana or not
आसिम रियाज - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 एक ऐसा सीजन था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीजन में एक-दूसरे से अंजान सदस्यों के बीच एक गहरा रिश्ता बन गया। एक तरफ जहां शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला मिलकर सिड्नाज हो गए तो वहीं एक और खूबसूरत रिश्ता इस घर में बना और ये रिश्ता है आसिमांशी का यानि की आप सबके चहेते आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हर किसी को यही लगा था कि उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों आज भी साथ हैं।



आसिम रियाज ने साझा की तस्वीर

आसिम रियाज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आसिम समुद्र के बीचों-बीच हैं। जहां उनका चेहरा तो कैमरे की तरफ है लेकिन उनके साथ जो लड़की हैं उनका चेहरा पहचानना  मुश्किल है। हालांकि ये मिस्ट्री महिला कौन है ये तस्वीर से तो नहीं पता लग रहा। लेकिन  उनके प्रशंसक यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वो हिमांशी हैं।  इस तस्वीर को देखने के बाद इन दोनों के प्रशंसक भी काफी कन्फ्यूज हैं। ये दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

asim riaz pose with mystery woman fans are wondering if she is Himanshi khurrana or not
हिमांशी खुराना - फोटो : Social media

पंजाबी में लिखा कैप्शन

आसिम रियाज ने पंजाबी में कैप्शन लिखा, ‘ये लड़की बारूद की तरह है। बता दें कि आसिम रियाज बहुत अच्छी पंजाबी बोलते हैं। बिग बॉस के घर में अक्सर उन्हें पंजाबी बोलते हुए देखा जाता था। इसी के साथ हिमांशी खुराना भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वो अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। इन दोनों ने साथ में पंजाबी सिंगल भी की हैं।

asim riaz pose with mystery woman fans are wondering if she is Himanshi khurrana or not
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में हुई थी मुलाकात

बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अपनी प्रेम कहानी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस शो के साथ ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी और आज भी दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। आसिम और हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अब हाल ही में इस खूबसूरत कपल को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसमें दोनों के सगाई कर लेने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
asim riaz pose with mystery woman fans are wondering if she is Himanshi khurrana or not
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आसिम के परिवार संग मनाई थी ईद
 
इतना ही नहीं आसीम के परिवार के साथ ईद मनाई। हिमांशी ने असीम और उनके परिवार के साथ कश्मीर में ईद मनाई थी। आसीम के परिवार ने भी बड़े ही प्यार के साथ उनका स्वागत किया। पूरे परिवार के साथ उन्होंने तस्वीर साझा की।

विज्ञापन
asim riaz pose with mystery woman fans are wondering if she is Himanshi khurrana or not
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अंगूठी को लेकर हुई थी चर्चा

इस खूबसूरत कपल को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आई थी, जिसमें दोनों के सगाई कर लेने की बात कही जा रही थी। हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक डायमंड रिंग की तस्वीर साझा की थी। जिसके बाद इन दोनों की सगाई की खबरों ने जोर पकड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed