कई मशहूर सितारों के घर में आजकल खुशी का माहौल है, इसकी वजह है नए मेहमान के आने की आहट एक-दो नहीं पांच अभिनेत्रियां इन दिनों गर्भवती हैं। कसम से धारावाहिक से चर्चित हुई अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते इंस्टग्राम पर अपने बेबी बंप की तस्वीर पूरी दुनिया के साथ शेयर करते हुए खुशखबरी दी। हाल के दिनों में वह पांचवी चर्चित अभिनेत्री हैं जिनके गर्भवती होने की खबर आई है। चार और अभिनेत्रियां मां बनने वाली हैं। रोशनी ने गर्भावस्था की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह और उनके पति सिद्धार्थ कुमार आनंद सितंबर में दूसरे बच्चे के माता-पिता बनेंगे। उनका तीन साल का एक बेटा जयवीर है। रोशनी कसम से के अलावा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और आईपीएल की इक्स्ट्रा इनिंग्स के लिए भी चर्चित रही हैं।
पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, बीच में छूटी शूटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, बीच में छूटी शूटिंग
पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, बीच में छूटी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन